सुल्तानपुर। जिले के वीर सिंहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. भास्कर प्रसाद को उत्तर प्रदेश सरकार ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उनके अमर्यादित बयान और सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर की गई है।
शासन ने निलंबन के साथ ही डॉ. प्रसाद के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए हैं। उन पर अनुचित टिप्पणियां करने, अस्पताल प्रबंधन में लापरवाही बरतने और बाहर से दवाइयां लिखने के आरोप लगे हैं।
मामले की जांच की जिम्मेदारी लखनऊ के सिविल अस्पताल के निदेशक को सौंपी गई है। फिलहाल निलंबित सीएमएस को अयोध्या के अपर निदेशक चिकित्सा कार्यालय से संबद्ध किया गया है। जांच पूरी होने के बाद शासन आगे की कार्रवाई तय करेगा।
साभार सहित
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- कांशीराम की 20वीं पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि: भतीजे आकाश आनंद के साथ मंच साझा करने से सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज - October 9, 2026
- ’दलितों-वंचितों की प्रखर आवाज थे…रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि पर सीएम योगी बोले- जो सम्मान बिहार में मिला, वही उत्तर प्रदेश में भी दिलाएंगे - October 9, 2026
- डेढ़ दशक पुराना नाता तोड़कर सपा से अलग हुए राकेश प्रताप सिंह, 14 अक्टूबर को थामेंगे बीजेपी का दामन - October 9, 2026