नई दिल्ली। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई और अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क का अहम सदस्य अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से भारत लाए जाने के बाद बुधवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने अनमोल को 11 दिन की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) हिरासत में भेज दिया है, जहां उससे कई संगीन मामलों में गहन पूछताछ की जाएगी। उसके खिलाफ कुल 18 आपराधिक केस दर्ज हैं।
अनमोल बिश्नोई पर मुंबई के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश, पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या, और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग जैसे बड़े मामलों में शामिल होने के आरोप हैं। माना जाता है कि वह लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के साथ मिलकर विदेशी ठिकानों से अपने अपराधी गिरोह को संचालित कर रहा था।
अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) ने मंगलवार को सिद्दीकी परिवार को ईमेल के माध्यम से सूचित किया था कि अनमोल को भारत भेज दिया गया है। परिवार ने इस ईमेल का स्क्रीनशॉट भी साझा किया।
सूत्रों के मुताबिक, अनमोल स्नैपचैट के जरिए शूटरों के संपर्क में रहता था और कई बड़ी वारदातों की प्लानिंग विदेश से करता था। अप्रैल 2024 में सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी भी अनमोल ने ही ली थी, जिसके बाद उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। वहीं, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी अनमोल की भूमिका अहम मानी गई है। एजेंसियों का कहना है कि बिश्नोई गिरोह की कड़ी खालिस्तान समर्थक संगठनों और बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से भी जुड़ी हुई है।
NIA अब अनमोल से इन सभी घटनाओं, विदेशी नेटवर्क और फंडिंग के बारे में पूछताछ करेगी, ताकि गिरोह की पूरी संरचना और उसके अंतरराष्ट्रीय लिंक का खुलासा किया जा सके।
-एजेंसी
- आगरा में ‘बड़ा आदमी बनकर लौटेंगे’ पत्र लिखकर घर से भागे थे तीन बच्चे; पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद - October 19, 2026
- Agra News: कारोबार में निवेश का झांसा देकर हड़पे लाखों रुपये, रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ की अभद्रता और दी धमकी, शिकायत दर्ज - October 19, 2026
- 2027 के रण में उतरी बसपा; आगरा की एत्मादपुर सीट पर 22 नवंबर को होगी आकाश आनंद की बड़ी जनसभा, युवाओं पर खास फोकस - October 19, 2026