यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस के साथ अगले दौर की वार्ता में उनकी प्राथमिकता संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता होगी. इस सप्ताह तुर्की में दोनों देशों के बीच शांति वार्ता होने वाली है. इस वार्ता से पहले उन्होंने कहा, “सुरक्षा की प्रभावी गारंटी हमारे लिए सबसे ज़्यादा ज़रूरी है.”
“जाहिर है हमारा लक्ष्य शांति है और हमारे देश में जल्द से जल्द सामान्य जीवन में लौटना है.” इससे पहले जेलेंस्की ने एक स्वतंत्र रूसी मीडिया को दिए गए 90 मिनट के इंटरव्यू में कहा है कि रूस के साथ शांति समझौते के तहत वो एक तटस्थ स्थिति बनाने के लिए बातचीत करने को तैयार है. लेकिन एक तीसरे पक्ष को इसकी गारंटी में शामिल होना होगा और जनमत संग्रह कराना होगा.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़ वीडियो कॉल के ज़रिए दिए गए इस इंटरव्यू में जेलेंस्की ने कहा, ‘सुरक्षा गारंटी और तटस्थता, हमारे राज्य की ग़ैर-परमाणु स्थिति, हम इसके लिए तैयार हैं. यह हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है.’
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने रूसी भाषा में दिए गए इंटरव्यू में कहा कि रूस के हमले ने यूक्रेन में रूसी भाषी शहरों को तबाह कर दिया है.
-एजेंसियां
- नमक की मंडी स्थित सांवरिया मार्केट में हुआ आगरा सराफा एसोसिएशन के नवीन कार्यालय का शुभारंभ: एमएलसी विजय शिवहरे और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किया उद्घाटन - October 21, 2026
- स्टोरी टीवी पर स्ट्रीम हुई ‘स्कैम 2024 – द डिजिटल अरेस्ट स्टोरी’: विद्या मालवडे की सीरीज़ खोलेगी साइबर ठगी का डरावना सच - October 21, 2026
- मुंबई में गूंजे भारतीय शास्त्रीय संगीत के सुर: पद्मश्री डॉ. सोमा घोष की शानदार प्रस्तुति पर झूम उठे विद्यार्थी - October 21, 2026