मंगलवार को हुए राज्यसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से बीजेपी के सभी आठ उम्मीदवारों की जीत हुई है. इसके बाद राज्यसभा चुनाव जीतने वाले सुधांशु त्रिवेदी ने दावा किया कि बीजेपी प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतेगी.
समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए त्रिवेदी ने कहा- “ये बहुत खुशी की बात है कि हमारे सभी आठ उम्मीदवार जीत गए हैं. ज़ाहिर है ये भविष्य की ओर इशारा है और हम राज्य की सभी लोकसभा सीटें जीत रहे हैं. इस बार एनडीए 400 के पास होगी.”
समाजवादी पार्टी के विधायकों के क्रॉस-वोटिंग करने पर उन्होंने कहा-“समाजवादी पार्टी को खुद सोचना चाहिए कि ऐसी स्थिति क्यों आयी.”
बीजेपी के एक और राज्यसभा चुनाव जीतने वाले नेता आरपीएन सिंह ने भी कहा कि राज्य की सभी 80 सीटें बीजेपी को मिलने वाली हैं.
सपा के विधायकों को तोड़ने के आरोप पर आरपीएन सिंह ने कहा, “सपा के बारे में पूरा यूपी जानता है. जब वे सत्ता में थे तो गुंडागर्दी और लूटपाट करते थे. यूपी की जनता ने प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर बीजेपी को जिताने का मन बना लिया है.”
समाजवादी पार्टी के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की जिसके चलते सपा के तीसरे उम्मीदवार रिटायर्ड आईएएस अधिकारी आलोक रंजन चुनाव हार गए. वहीं जया बच्चन और रामजी लाल सुमन को जीत मिली. वहीं बीजेपी ने जिन आठ लोगों को उम्मीदवार बनाया था उन सब की जीत हुई है.
-एजेंसी
- शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं का बढ़ा रुझान: स्नातक सीट के मुकाबले वोटिंग की रफ्तार में आगे रहे शिक्षक वोटर - October 23, 2026
- संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के कारण न्यूयॉर्क में रहे राज्यसभा सांसद नवीन जैन: पुत्र वैभव जैन ने आगरा में संभाला चुनावी दायित्व - October 23, 2026
- ”विकास सहयोग और वैश्विक साझेदारी से ही संभव है सतत विकास”: संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित बैठकों में सांसद नवीन जैन ने रखा भारत का पक्ष - October 23, 2026