तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना जाता है. हिंदू धर्म से जुड़े ज्यादातर सभी लोगों के घर में तुलसी का पौधा पाया जाता है. मान्यताओं के अनुसार तुलसी के पौधे में अचानक से होने वाले बदलाव कोई संकेत देते हैं ,अब ये संकेत शुभ होते हैं , इसे आइए विस्तार से जानते हैं.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी का पौधा माता लक्ष्मी का ही एक रूप होता है और तुलसी भगवान विष्णु को अति प्रिय मानी गई हैं. इसी कारण हिंदू धर्म में तुलसी का विशेष महत्व है, हर घर में तुलसी की पूजा की जाती है.
श्रद्धा के साथ तुलसी जी की पूजा करने से और दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख, संपत्ति और वैभव बना रहता है. पर अगर अचानक से तुलसी के पौधे में कुछ अलग से बदलाव दिखाई देने लगे तो ये भविष्य के लिए कोई संकेत देते हैं. ये संकेत शुभ होते हैं या अशुभ आइए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानते हैं.
तुलसी का अचानक से हरा भरा हो जाना
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का बहुत ही महत्व है. मान्यताओं के अनुसार अगर तुलसी का पौधा अचानक से हरा भरा हो जाता है तो ये एक शुभ संकेत है. जो इशारा करता है माता लक्ष्मी की कृपा आपके घर परिवार पर होने वाली है और भविष्य में जल्दी ही आपको आर्थिक लाभ होने वाला है.
तुलसी के आसपास दूर्वा का उगना
अगर तुलसी के आसपास छोटी-छोटी दूर्वा घास उगने लगें तो ये भी शुभ संकेत माना जाता है. जिसका इशारा होता है घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होने वाला है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुलसी पौधे का ये संकेत आपको अचानक धन की प्राप्ति करा सकता है.
समय से पहले मंजरी का निकलना
मंजरी तुलसी के फूलों को कहा जाता है जिससे बाद में तुलसी के बीज बनते हैं.अगर तुलसी के पौधे में समय से पहले मंजरी निकल आए तो ये भी बहुत शुभ माना जाता है जो घर में सुख समृद्धि आने का संकेत देता है.
– एजेंसी
- साइबर ठगी का नया पैंतरा: वॉट्सएप पर फर्जी बैंकिंग ट्रांजैक्शन मैसेज भेजकर डरा रहे अपराधी, YES/NO’ वाले संदेशों से रहें पूरी तरह सावधान - September 24, 2026
- रायबरेली से अखिलेश यादव का मिशन-2027 का शंखनाद: पीडीए रथयात्रा के आगाज के साथ भाजपा सरकार पर बोला तीखा हमला, कहा- गठबंधन के साथ लड़ेंगे यूपी का चुनाव - September 24, 2026
- आगरा विकास प्राधिकरण का सख्त रुख: नवागत उपाध्यक्ष ने ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया औचक निरीक्षण, धीमे काम पर जताई नाराजगी - September 24, 2026