फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक ऐसा अनोखा मंदिर है जहां मन्नत पूरी होने पर अंडा चढ़ाया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह मंदिर फिरोजाबाद बिलहना गांव के स्थित बाबा नगर सेन का प्राचीन मदिर बताया जा रहा है।
यहां विशेष रुप से संतान प्राप्ति की मन्नत को लेकर दूर दूर से लोग आते है। यहां पूड़ी हलवा के साथ साथ मुर्गी के कच्चे अंडे का भोग चढ़ाया जाता है। यह यहां की अनोखी परंपरा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हर साल वैशाख माह में तीन दिवसीय भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां आते है। मंदिर के पुजारी जगन्नाथ दिवाकर ने एक न्यूज पोर्टल को बताया कि बाबा नगर सेन की पूजा के लिए प्रदेशभर से श्रद्धालु आते है।
खासतौर से वो महिलाएं जो बच्चों की सेहत और सुरक्षा के लिए बाबा के दरबार में हाजिरी लगाती है। बच्चों को दस्त जैसी बीमारियों से मुक्ति दिलाने की मान्यता के चलते यहां माता पिता अपने बच्चों को लेकर आते है। व जिन महिलाओं को संतान नहीं होती वे भी बाबा नगर सेन से मन्नत मांगती हैं। और संतान प्राप्ति के बाद विशेष भोग चढ़ाती है।
-साभार सहित
- यूजीसी विवाद पर बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान: ‘किसी भी वर्ग के साथ नहीं होगा भेदभाव, संविधान के दायरे में होगा काम’ - January 27, 2026
- SC की BCI को दो टूक: चुनाव समितियों के सदस्यों को मिले पद के अनुरूप मानदेय, राजस्थान के लिए अलग समिति पर भी सवाल - January 27, 2026
- ऐतिहासिक भारत-EU फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का ऐलान: PM मोदी बोले- ‘दुनिया की दो बड़ी शक्तियों की साझेदारी का नया युग’ - January 27, 2026