प्रयागराज: एप्पल के सह-संस्थापक दिवंगत स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल ने आज महाकुंभ में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने पीले और भगवा रंग के वस्त्र पहनने हुए थे और उनके गले में रुद्राक्ष की माला थी। लॉरेन पॉवेल के साथ अमेरिका से आए अन्य लोगों ने भी महाकुंभ में पूजा की और जोरों-शोरों से हर-हर महादेव के नारे लगाए।
बता दें निरंजनी अखाड़े के आचार्य कैलाशानंद गिरि महाराज ने लॉरेन पॉवेल को कमला नाम दिया है। पौलेंड से आईं श्रद्धालु क्लाउडिया ने कहा कि मुझे यहां आकर अत्यधिक प्रसन्नता हो रही है। मैंने कभी भी ऐसा महसूस नहीं किया था। महाकुंभ मेले में जापान, ऑस्ट्रेलिया, पोलैंड से आए श्रद्धालु मसाजी ने भी अपने अनुभव साझा किए। विदेशी श्रद्धालु बड़ी तादाद में कुंभ में स्नान करने पहुंचे हैं।
प्रशासन के मुताबिक, जर्मनी, ब्राजील, रूस समेत 20 देशों से भक्त पहुंचे हैं। ब्राजील से आए श्रद्धालु फ्रांसिस्को ने कहा-मैं योग का अभ्यास करता हूं। मोक्ष की खोज कर रहा हूं। भारत दुनिया का आध्यात्मिक हृदय है। उन्होंने ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए।
आज 144 साल बाद दुर्लभ संयोग में रविवार की आधी रात संगम पर पौष पूर्णिमा की प्रथम डुबकी के साथ महाकुंभ का शुभारंभ हो गया। सोमवार के दोपहर 2 बजे तक 44 घाटों पर डेढ़ करोड़ श्रद्धालु डुबकी लगा चुके थे।
विपरीत विचारों, मतों, संस्कृतियों, परंपराओं स्वरूपों का गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी के तट पर महामिलन 45 दिन तक चलेगा। देश के कोने-कोने से भक्त प्रयागराज आए हैं। भीड़ इतनी है कि कई लोग अपने से बिछड़ गए हैं।
आज से ही श्रद्धालु 45 दिन का कल्पवास भी शुरू करेंगे। प्रमुख स्नान पर्वों पर भक्तों पर हेलिकाप्टर से 20 क्विंटल फूलों की वर्षा की जाएगी। जवान सुरक्षा और व्यवस्था संभालने में लगे हैं। पुलिसकर्मी स्पीकर से लाखों की संख्या में आई भीड़ को मैनेज कर रहे हैं। जगह-जगह कमांडो और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान भी तैनात हैं।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- एयरपोर्ट वहाँ, इंतज़ार यहाँ: आगरा के हिस्से क्यों आया सिर्फ वादा और इंतजार, इस लेखक ने सवाल पूछने की हिम्मत दिखाई - March 29, 2026
- इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लेकर हाई कोर्ट बेंच तक, कांग्रेस नेता ने गिनाए आगरा की उपेक्षा के ‘5 बड़े जख्म’ - March 29, 2026
- Agra News: महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने सुनी PM मोदी की ‘मन की बात’, सूर्य नगर बूथ पर जुटा जनसमूह - March 29, 2026