मथुरा। यूपी के मथुरा जिले की शाही ईदगाह मस्जिद पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के पसीने उस समय छूट गए, जब एक युवक ने मस्जिद को बम से उड़ाने की धमकी दी। इसके बाद युवक दौड़कर एक कार में बैठ गया और खुद पर पेट्रोल डाल लिया। ये देख सुरक्षा जवानों के पसीने छूट गए। उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।
घटना करीब एक बजे की बताई जा रही है, जब शाही ईदगाह के गेट पर सुरक्षा जवान मुस्तैदी के साथ खड़े थे, तभी आरोपी युवक वहां आ पहुंचा। उसने शादी ईदगाह को बम से उड़ाने की धमकी दी। पकड़े गए युवक का नाम पुष्पेन्द्र है, जो थाना जमुनापार क्षेत्र की मीरा विहार कॉलोनी का बताया जा रहा है। उससे पूछताछ की जा रही है।
हालांकि अभी तक ये जानकारी सामने आई है कि पकड़े गए युवक के बेटों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद से वो मानसिक रूप से ठीक नहीं है। थाने में जब उससे पूछताछ की गई, तो वहां भी वो ये ही कहता रहा कि मस्जिद को तोड़ने आया हूं। सूचना पर उसके परिवार के लोग भी थाने पहुंच गए।
साभार सहित
- श्री रामलीला महोत्सव: “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”… तलवार लहराकर और अट्टहास के साथ गरजा दशानन, आगरा में निकली लंकापति रावण की भव्य शाही सवारी - September 29, 2026
- भाजपा में कुछ ‘पहिये’ खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग…सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - September 29, 2026
- महाराजा अग्रसेन जयंती: आगरा के बल्केश्वर में सजेगा विशाल एकता महायज्ञ, 1100 अग्रवंशी परिवार होंगे एक सूत्र में एकजुट - September 29, 2026