प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का पंचायती राज मंत्री पद से इस्तीफा – Up18 News

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का पंचायती राज मंत्री पद से इस्तीफा

POLITICS

 

लखनऊ। प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने के बाद पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने ‘एक व्यक्ति, एक पद’ सिद्धांत के तहत योगी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। देखना यह है कि अध्यक्ष की इस नजीर को उनकी टीम के बाकी सदस्य कब अमल में लाते हैं जो सरकार-संगठन दोनों में ही पद का 5 महीने से आनंद ले रहे हैं।

भूपेंद्र चौधरी को उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाया गया है। सोमवार को भूपेंद्र चौधरी ने कार्यभार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का कार्यभार संभाला था। और मंगलवार को पंचायती राज मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। भूपेंद्र चौधरी ने ट्वीट से इसकी जानकारी दी है। ट्वीट में उन्होंने लिखा कि, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व के सम्यक निर्वहन हेतु आज मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दिया।

प्रदेश मुख्यालय में संगठन की बैठक बुलाई

मंगलवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक से ही पहले ही भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। भूपेंद्र सिंह चौधरी भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में संगठन के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। अब वह सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष के पद पर तैनात रहेंगे। भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में अपना काम शुरू कर दिया है। उनसे मिलने कई मंत्री और विधायक भी पहुंचे हैं। उनका पदाधिकारियों के साथ ही साथ भाजपा के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं से भी मिलने का कार्यक्रम है।

भाजपा के एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत के चलते संगठन का कार्यभार ग्रहण करने के अगले ही दिन मंगलवार को उन्होंने मंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया। अब इन अटकलों ने जोर पकड़ लिया है कि उनका विभाग किस मंत्री को सौंपा जाएगा।