लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और मुरादाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। सांसद के पोते जियाउर्रहमान बर्क ने बताया कि उनके 93 वर्षीय दादा की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ था।
सपा सांसद को मंगलवार सुबह आईसीयू में ले जाया गया। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। चार बार विधायक और चार बार सांसद रह चुके डा. शफीकुर्रहमान बर्क 2019 में पांचवीं बार सांसद चुने गए। उम्र और अनुभव में वह मंडल के सबसे वरिष्ठ राजनेता रहे। अपने सियासी तेवरों के कारण उनकी अलग पहचान रही है।
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा में पत्रकार पर हमला: खबर छापने से नाराज दबंगों ने जमकर पीटा, पुलिस कमिश्नर तक पहुँचा मामला - March 17, 2026
- आगरा में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस की धूम: 11 जानलेवा बीमारियों से बच्चों को बचाएगा एक टीका - March 17, 2026
- 1 अप्रैल से अंडों पर लगेगी ‘एक्सपायरी डेट’ की मुहर, पुराने अंडे बेचने वालों की अब खैर नहीं, योगी सरकार ने जारी किए निर्देश - March 17, 2026