यूपी एटीएस ने अबू सालेह मंडल नाम के एनजीओ संचालक को लखनऊ के मानकनगर स्थित आलमबाग इंटर कालेज से गिरफ्तार किया था। आरोपी राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त रोहिंग्या घुसपैठियों की मदद कर रहा था। उसने एनजीओ के नाम पर विदेश से 58 करोड़ रुपये जुटाये थे। अबू सालेह पर एटीएस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। उसको रविवार देर रात गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के मुताबिक, रोहिंग्या घुसपैठियों का मददगार अबू सालेह मंडल पश्चिम बंगाल के नार्थ 24 परगना के थाना स्वरूपनगर का रहने वाला है। एटीएस के डीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि 50 वर्षीय अबू सालेह ने मौलाना की पढ़ाई दारुल उलूम मदरसा, देवबंद से की है। एटीएस अबू सालेह पर 50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित कर चुकी है। उसके पास से 1,16,976 रुपये नकद, अलग-अलग जन्म तिथि के खुद के दो आधार कार्ड, दो मोबाइल बरामद हुए हैं।
बताया जा रहा है कि विदेशों से मिले पैसे का इसेटमल सिंडिकेट के जरिये गैर-कानूनी तरीके से रोहिंग्याओं एवं बांग्लादेशियों की भारत में घुसपैठ कराने, भारत में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं एवं बांग्लादेशियों की आर्थिक सहायता करने व राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में प्रयोग होता।
-एजेंसी
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026