लखनऊ। यूपी विधानसभा बजट सत्र में समाजवादी पार्टी विधायक अतुल प्रधान मंगलवार को खुद को जंजीर में बांधकर विधानसभा पहुंचे है। अतुल प्रधान का कहना है कि अमेरिका ने भारतीयों का अपमान किया है।
उन्होंने कहा कि जिन भारतीयों को अमेरिका से डिपोर्ट किया गया है, उनका अपमान हुआ है। उन्होंने कहा कि मैंने डेढ़ घंटे से ये जंजीरें बांध रखी हैं और मेरे लिए इसे सह पाना मुश्किल हो रहा है तो फिर अमेरिका से वापस आ रहे उन भारतीयों ने इन जंजीरों को कैसे पहना होगा।
बता दें कि 16 फरवरी को 112 भारतीयों को लेकर अमेरिका से तीसरा प्लेन भारत पहुंचा था। यह हवाईजहाज भी अमृतसर में ही लैंड हुआ था। डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन द्वारा ऐसे आप्रवासियों पर कार्रवाई के तहत 10 दिनों के अंतराल में यह तीसरा आगमन है।
निर्वासन का पहला दौर 5 फरवरी को हुआ था, जब एक अमेरिकी सैन्य विमान ने 104 भारतीयों को अमृतसर पहुंचाया था। 116 भारतीयों को लेकर दूसरा विमान शनिवार को उतरा था। ट्रंप के कार्यकाल संभालने के बाद उन्होंने तेजी से अवैध अप्रवासियों को उनके देश वापस भेजने का काम शुरू कर दिया है। इसी को लेकर समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए नजर आए। उनका कहना है कि अमेरिका से इस तरह से भारतीयों को वापस भेजना उनके साथ हुए अन्याय को दर्शाता है।
अमेरिका का व्यवहार दास प्रथा की तरह है, यह अमानवीय है और हम इसको सहन नहीं करेंगे : अतुल प्रधान
समाजवादी पार्टी विधायक अतुल प्रधान ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि हमारी संस्कृति नर ही नायारण है को मानने वाली हैं और हमारे देश के नागरिक के साथ अमेरिका का व्यवहार दास प्रथा की तरह हैं, यह अमानवीय है और हम इसको सहन नहीं करेंगे। हमारी सरकार से मांग हैं की देश उन नागरिकों को जिनका अपमान अमेरिका ने किया है सारी संपत्ति वापस दिलाये। आज इस झूठी सरकार के कारण सबको आघात पहुंचा है।
-साभार सहित
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026