विधानसभा के बजट सत्र से पहले बोले सपा नेता शिवपाल यादव शास्त्रों में कहीं भी 144 साल बाद महाकुंभ का जिक्र नहीं शिवपाल यादव ने कहा- ‘सरकार के पैसे का दुरुपयोग पीआर के लिए किया गया है, ऐसी सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए. अव्यवस्थाओं का बोलबाला है.”
उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले ही दिन समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पार्टी के नेताओं ने महाकुंभ भगदड़, उपचुनाव में कथित धांधली, पेपर लीक आदि मुद्दों पर कड़े तेवर दिखाए हैं. इस बीच सपा के वरिष्ठ नेता और विधायक शिवपाल सिंह यादव ने महाकुंभ को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि शास्त्रों में कहीं भी 144 वर्ष बाद कुंभ आने का उल्लेख नहीं है, अगर है तो ये लोग बताएं.
शिवपाल ने आरोप लगाया कि सरकार सनातन धर्म का दिखावा करके लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है. सरकार का वास्तविक उद्देश्य जनता के विश्वास का दोहन करना है. इन लोगों का आस्था से कोई संबंध नहीं है.
सपा नेता ने रेल मंत्री के खिलाफ टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए. इस मामले में सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई. शिवपाल ने महाकुंभ में हुई भगदड़ और वहां हुई मौतों के आंकड़ों पर भी सवाल उठाए, उन्होंने कहा कि सरकार इस पर मौन है. यूपी विधानसभा में ऐसे तमाम मुद्दों को लेकर हम सरकार से सवाल पूछेंगे.
शिवपाल यादव ने राज्यपाल अभिभाषण पर कहा “यह सरकार का बनाया हुआ पूरा झूठा भाषण था. राज्यपाल महोदया ने इस झूठे भाषण को पूरा पढ़ा ही नहीं. समाजवादी के सभी विधायकों की भी यही मांग थी कि इस झूठे भाषण को ना पढ़ा जाए….
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026