Hathras (Uttar Pradesh, India) । कोविड-19 से बचाव के लिए सरकार द्वारा टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है । इसके अंतर्गत प्रथम चरण में स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण के दूसरे चरण की शुक्रवार को शुरूआत हुई, जिसके अंतर्गत कोरोना काल में ड्यूटी निभाने वाले फ्रंट लाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया गया।
शहर के दो केन्द्रो पर शुक्रवार को कोविड-19 टीकाकरण का कार्य हुआ। शुक्रवार को जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह की मौजूदगी में पुलिस अधीक्षक हाथरस विनीत जायसवाल तथा अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार ने एमडी टीबी अस्पताल में टीका लगवाया । टीकाकरण की शुरुआत सुबह 10 बजे से हुई। इन सभी को कोविड-19 टीके की अगली डोज 28 दिन बाद दी जाएगी।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल व अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार ने टीका लगवाकर सभी पुलिस कर्मियों व अन्य लोगों को प्रोत्साहित किया कि टीका बहुत अच्छा है। सभी टीका लगवाएं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा वहां उपस्थित चिकित्सकों की टीम को उनके द्वारा कोरोना संक्रमण के विरुद्ध किये जा रहे सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद किया गया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है। टीकाकर्मियों द्वारा सभी लाभार्थियों को वैक्सीन लगाने के उपरांत उसके संबंध में काउंसलिंग भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि एसपी हाथरस व एएसपी हाथरस द्वारा सबसे पहले टीका लगवाकर अन्य कर्मियों को मोटीवेट किया गया है। टीका लगवाने के उपरांत आधे घंटे के लिए ऑब्जरवेशन रूम में लाभार्थी को रोका जा रहा है ताकि उनकी स्थिति पर नजर रखी जा सके। शुक्रवार को एमडी टीबी तथा शहरी स्वास्थ्य केंद्र मधुगढ़ी पर टीकाकरण किया गया।
- WildHub Casino – Wo jeder Spieler wichtig ist in Österreich - October 15, 2026
- Winshark’s Gaming Hub Offers Honest Gaming and Huge Prizes for All Players in Canada - October 15, 2026
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026