मथुरा। जनपद के महावन थाना क्षेत्र के ग्राम खप्परपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों द्वारा सामूहिक आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक किसान ने अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो घर के अंदर का नजारा देखकर अधिकारियों की रूह कांप गई।
रसोई की दीवार पर छोड़ा ‘सुसाइड नोट’
मृतकों की पहचान 35 वर्षीय किसान मनीष, उनकी पत्नी सीमा (32), पुत्रियां हनी व प्रियांशी और दो वर्षीय मासूम बेटे पंकज के रूप में हुई है। पुलिस को घर की रसोई की दीवार पर लिखे कुछ शब्द मिले हैं, जिनमें लिखा है “हम स्वयं आत्महत्या कर रहे हैं।” आशंका जताई जा रही है कि दंपति ने पहले बच्चों को दूध में जहर मिलाकर पिलाया और फिर खुद भी उसे पी लिया।
मनीष के दो भाई और हैं जो गाँव में ही अलग-अलग मकानों में रहते हैं। मनीष के पिता का निधन भी कुछ समय पहले ही हुआ था।
पूरे गाँव में पसरा मातम
सुबह जब काफी देर तक मनीष के घर का दरवाजा नहीं खुला, तो पड़ोसियों ने अंदर झाँका और घटना का पता चला। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुँचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है कि आखिर वह कौन सी परिस्थिति थी जिसने पूरे परिवार को खत्म कर दिया।
- अखिलेश के बिना सब सूना है… बृजभूषण शरण सिंह ने की सपा प्रमुख की तारीफ, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज - September 30, 2026
- वाराणसी में कारोबारी रिश्तों की मिसाल: ओम साई कम्युनिकेशन के धीरज मिश्रा ने बिजनेसमैन रूपेश पांडेय को दिया मोबाइल गिफ्ट - September 30, 2026
- संत शिरोमणि गुरु रविदास 650वीं जयंती: आगरा में समरसता महोत्सव के लिए हुआ भूमि पूजन, मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह और प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र रहे मुख्य अतिथि - September 30, 2026