आगरा। आगरा रिन्यूएबल एनर्जी एसोसिएशन के साथ नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ एंटरप्रेन्योरशिप एंड स्मॉल बिजनेस डेवलपमेंट द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत हर घर सौर ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के राष्ट्रीय सरोकार के मनोभाव से बल्केश्वर स्थित आईटीआई में 28 अप्रैल से 06 मई तक नौ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में 60 प्रशिक्षणार्थियों को सौर ऊर्जा के बारे में जागरूक करने के साथ सोलर प्लांट लगाने के बारे में तकनीकी और वित्तीय जानकारी प्रदान की गई।
मंगलवार को शिविर के समापन पर मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल द्वारा सभी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा आज के वक्त की सबसे बड़ी जरूरत है। यह देश हित और जनहित में है। सभी लोगों को अपने-अपने घरों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगवाना चाहिए।
उन्होंने बताया कि सरकार ने 17 महानगरों में सौर ऊर्जा से स्ट्रीट लाइट चलाने का निर्देश दिया है। हमारी कोशिश है कि केंद्र व प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय की छतों पर सोलर प्लांट लगाए जाएँ।
इस दौरान आगरा रिन्यूएबल एनर्जी एसोसिएशन के सीताराम अग्रवाल, हिमांशु गोयल, अंशुल गुप्ता, नवनीत पाल, राजीव जैसवाल और मयंक गोयल के साथ फर्नीचर संगठन से जुड़े अखिल मोहन मित्तल, आईटीआई बल्केश्वर के प्रिंसिपल मानसिंह भारती, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ एंटरप्रेन्योरशिप एंड स्मॉल बिजनेस डेवलपमेंट के स्टेट रिप्रेजेंटेटिव सौरभ नौटियाल भी मौजूद रहे।
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026