आगरा। आगरा व्यापार मंडल, फेडरेशन ऑफ उद्योग व्यापार एसोसिएशन और इलेक्ट्रिक कान्ट्रेक्टर्स एंड मर्चेंट एसोसिएशन के संयुक्त सहयोग से श्रम विभाग ने श्रम पंजीकरण शिविर लगाया। जिसमें सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी देने के साथ ही 36 व्यापारिक प्रतिष्ठानों ने श्रम पंजीकरण भी कराया।
बेलनगंज स्थित मीनाक्षी काम्प्लेक्स में श्रम पंजीकरण शिविर का उदघाटन आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल एवं उप श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी ने संयुक्त रूप से किया। शिविर प्रभारी अशोक लालवानी के अनुसार 20 दुकान व वाणिज्य अधिष्ठान, 12 प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना तथा 4 व्यापारी प्रधानमंत्री मानधन योजना में पंजीकरण हुए।
इस मौके पर हरेश अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, राकेश गुप्ता, कन्हैयालाल राठौड़, राजेश अग्रवाल, नीतेश अग्रवाल, राजीव गुप्ता, दुष्यंत गर्ग तथा श्रम विभाग के एसके सिन्हा, बंगबहादुर तथा विजय शंकर तिवारी उपस्थित रहे।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026