आगरा। गर्मियों में पक्षियों के लिए पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सामाजिक संस्था लीडर्स आगरा ने जयपुर हाउस मुख्य सडक पर नागरिकों को मिट्टी की कुण्डलियों का वितरण किया।
कार्यक्रम के मुख्य-अतिथि प्रमुख चिकित्सक डॉ. बीके अग्रवाल ने नागरिकों को मिट्टी की कुंदेलियां वितरित करते हुए लोगों से पशु-पक्षियों का ध्यान रखने का आह्वान किया। लीडर्स आगरा के महामंत्री सुनील जैन ने बताया संस्था ऐसे सामाजिक कार्यों के लिए संस्था के पदाधिकारियों द्वारा जन्मदिन और विवाह वर्षगांठ पर दी गयी सामिग्री लोगों में वितरित करते हैं।
संस्था ने संरक्षक स्वीटी चौहान और उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मेडतवाल, निर्मला शर्मा के जन्मदिन पर प्राप्त पक्षियों की पेयजल कुंडलिया नागरिकों, मरीजो और दुकानदारों को वितरित की। रौबिन जैन, हरिकांत शर्मा, राहुल जैन ने पक्षियों के लिए बाजरा उपलब्ध कराया।
इस अवसर पर डॉ. पार्थ सारथी शर्मा, सुनील बग्गा, डॉ अशोक कुशवाहा, नवीन चंचल, अंजलि गुप्ता, विनीता सिंह जादौन, आयुषी गुप्ता, सृष्टि दुबे उपस्थित रहे।
- गोरखपुर में सीएम योगी ने किया प्रांतीय रक्षक दल के सम्मेलन का शुभारंभ, पीआरडी जवानों का ड्यूटी भत्ता बढ़ाकर 600 रुपये करने की घोषणा - August 19, 2026
- 26 साल से नहीं हैं विज्ञान के नियमित शिक्षक, आजमगढ़ में बेलगाम शुल्क वसूली के विरोध में Gen-Alpha ने स्कूल के सामने किया प्रर्दशन - August 19, 2026
- जनसुनवाई के बाद सीधे स्कूलों पर आगरा डीएम मनीष बंसल का धावा: छात्राओं की क्लास ली, खुद खाना चखा और पढ़ाई-सुरक्षा की परखी जमीनी हकीकत - August 18, 2026