Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित कर दिया। जिन विद्यार्थियों ने मैदान मार लिया, उनकी प्रसन्नता का पारावार नहीं है। श्रीमती बैजंती देवी इंटर कॉलेज, गढ़ी भदौरिया में उत्साह देखते ही बन रहा था। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थी विद्यालय पहुंचे। प्रधानाचार्य और शिक्षकों को मिष्ठान्न खिलाकर आशीर्वाद लिया। निदेशक नितेश शर्मा ने छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

श्रीमती बैजंती देवी इंटर कॉलेज, गढ़ी भदौरिया में हाईस्कूल का 100 प्रतिशत और इंटरमीडिएट का 99 फीसदी रिजल्ट रहा।

हाईस्कूल में इकला अली ने 87 प्रतिशत अंक लाकर टॉप किया। इंटरमीडिएट में अमन कर्दम ने 85 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया।

हाईस्कूल में 40 फीसदी छात्र-छात्राओं ने 87 फीसदी अंक प्राप्त किए। इंटरमीडिएट में 25 फीसदी छात्र-छात्राओं ने 80 फीसदी अंक हासिल किए।

श्रीमती बैजंती देवी इंटर कॉलेज, गढ़ी भदौरिया के निदेशक नितेश शर्मा ने बताया कि विद्यालय में अनुशासन के साथ अध्यापन होता है। इसी का परिणाम है कि परीक्षा परिणाम बहुत अच्छा रहा है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

- घूमने का शानदार मौका! अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को ताजमहल समेत आगरा के सभी स्मारकों में एंट्री फ्री - March 6, 2026
- आगरा की तनीषा ने पहले प्रयास में मारी बाजी: बिना कोचिंग बनीं UPSC टॉपर, इंजीनियरिंग छोड़ चुनी देश सेवा - March 6, 2026
- आगरा में दबंगों का तांडव: मामूली विवाद पर दंपति को सड़क पर घेरा, लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला - March 6, 2026