उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में माफिया मुख्तार अंसारी के मामले में लापरवाही बरतने पर जेलर और दो डिप्टी जेलरों को सस्पेंड कर दिया गया है। सस्पेंड किए गए अधिकारियों में जेलर योगेश कुमार तथा डिप्टी जेलर राजेश कुमार और अरविंद कुमार शामिल हैं। इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। जिस दिन अधिकारियों को सस्पेंड किया गया, उसी दिन मुख्तार अंसारी ने अदालत में खुद को जहर देने की साजिश की आशंका जताई थी।
मुख्तार की सुरक्षा सुनिश्चित करने में लापरवाही बरतने के कारण यह कार्रवाई की गई। बांदा जेल में मुख्तार अंसारी की सुरक्षा में लापरवाही बरतने पर तीनों अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है।
जानकारी के मुताबिक मुख्तार अंसारी को लाने के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने में लापरवाही बरतने के कारण दोनों अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है। बता दें कि ऐंबुलेंस केस में मुख्तार अंसारी को गुरुवार को कोर्ट में पेश होना था लेकिन वह कोर्ट नहीं पहुंचा। वकील के माध्यम से जज को प्रार्थना पत्र भेजकर उसने बांदा जेल में अपनी जान को खतरा बताया।
पत्र में लिखा कि 19 मार्च को मुख्तार अंसारी को जो भोजन दिया गया था, उसमें कोई विषैला पदार्थ मिला हुआ था। इसे खाने के बाद वह बीमार हो गया था। हाथ पैर की नसों में तेज दर्द उठने लगा और हाथ पैर ठंडे होने लगे। पत्र में यह भी लिखा है कि मुख्तार की हालत ऐसी हो गई थी, जैसे उसकी मौत हो जाएगी।
मुख्तार ने कहा कि बांदा कारागार में उसकी जान को खतरा है इसलिए मेडिकल बोर्ड का गठन कर उसका इलाज कराया जाए। बांदा के डिप्टी जेलर ने भी कोर्ट में हाजिर होकर मुख्तार अंसारी के बीमार होने की जानकारी दी।
-एजेंसी
- ताजनगरी नहीं, मंदिरों और शिव की नगरी है आगरा.. बल्केश्वर नाथ को समर्पित की गई साहित्यसेवी आदर्श नंदन गुप्ता की पुस्तक ‘आगरा के मंदिर’; संतों ने की सराहना - November 10, 2026
- यूपी की सियासत में ‘SIR’ पर गरमाया पारा: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले— निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है कि घर-घर जाकर हर पात्र मतदाता का नाम सूची में जोड़े - November 10, 2026
- यूपीडा के लिंक एक्सप्रेसवे टेंडर आवंटन पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला; कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाकार सरकार को घेरा - November 10, 2026