दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वार की गई गिरफ्तारी के बाद आज भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 10 सवाल पूछे हैं।
यह प्रेस कॉन्फ्रेंस केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने की और उन्होंने तमाम सवालों के साथ केजरीवाल से दो टूक प्रश्न ये पूछा कि क्या आप देश के गद्दार को पनाह दे रहे हैं। स्मृति ने कहा कि आपने ही कहा है कि भ्रष्टाचार करना यानी देश के साथ गद्दारी करना है। ऐसे में आप सत्येंद्र जैन जैसे भ्रष्टाचारी को बचाकर क्या देश के गद्दार को पनाह दे रहे हैं?
केंद्रीय मंत्री ने कहा, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल जी ने कल एक भ्रष्ट व्यक्ति को क्लीन चिट दी। अपने प्रेस के उद्बोधन में उन्होंने यह घोषणा की कि सत्येंद्र जैन के खिलाफ जो आरोप हैं, वो सभी तथ्यों से बहुत दूर हैं। आखिर केजरीवाल खुद जज क्यों बन जाते हैं। अरविंद केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन को जनता की अदालत में बरी कर दिया इसलिए आज मैं कुछ प्रश्न पूछने के लिए विवश हूं।
-एजेंसियां
- FlexAds Media Private Limited: Empowering Indian Youth in the Digital Age - March 21, 2024
- “Rahul Kumar Bholla: Capturing Elegance Through the Lens – A Glimpse into the Glamorous World of RB Snapper” - February 11, 2024
- BJP ने जारी की कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों के नेताओं के भ्रष्टाचार की सूची - December 12, 2023