Agra, Uttar Pradesh, India. कोरोना संकट इतना बड़ा है कि बड़ी से बड़ी व्यवस्थाएं हिल गई हैं, लेकिन इसी संकट के बीच आगरा की डॉ. निहारिका मल्होत्रा लोकल को वोकल बनाने की मुहिम में जुटी हैं। यही वजह है कि उन्होंने अपनी स्मृति संस्था के बैनर तले रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी के सहयोग से लोकल को वोकल बनाने की कोशिश की।

स्मृति संस्था और रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी ने यह दिवाली गरीब भाई-बहनों की संघर्ष और संयम शक्ति को समर्पित की। इसके तहत कुम्हारों और मिट्टी का काम करने वाले स्थानीय दुकानदारों से मिट्टी के दिए, कलश एवं साज-सज्जा का दूसरा सामान खरीदा गया और फिर घरों में इसी सामान से साज-सज्जा की गई। चाइनीज झालरों के स्थान पर इस बार स्मृति संस्था के सभी पदाधिकारियों ने अपने घरों-प्रतिष्ठानों पर मिट्टी के दिए जलाए। शहर भर में अलग-अलग स्थानों पर दर्जनों कुम्हार और मिट्टी कारीगरों की दुकानों को चिह्नित किया गया और फिर शहर वासियों को यहां से सामान खरीदने व लोकल को वोकल बनाने का आग्रह किया गया।
रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाना है तो स्थानीय कारीगरों और लघु उद्योगों को बढ़ावा देना ही होगा। स्मृति की निदेशक रोटेरियन डॉ. निहारिका मल्होत्रा ने कहा कि स्मृति की यह मुहिम यहीं नहीं रुकेगी और हम आगे भी छोटे कारोबारियों के उत्पादों को प्रचारित-प्रसारित करने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने स्मृति संस्था के सभी सदस्यों और शहर के आम नागरिकों का आभार जताया जो इस मुहिम को सफल बनाने के लिए आगे आए।
- WildHub Casino – Wo jeder Spieler wichtig ist in Österreich - October 15, 2026
- Winshark’s Gaming Hub Offers Honest Gaming and Huge Prizes for All Players in Canada - October 15, 2026
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026