पटना में माफिया अतीक अहमद के समर्थन में नारे लगे हैं। पटना जंक्शन के पास एक मस्जिद में नमाज के बाद ‘अतीक अमर रहे’ की नारेबाजी की गई।
जानकारी के अनुसार, पटना जंक्शन के पास मस्जिद में जुमे की नमाज अता करने के बाद जब लोग निकल रहे थे, तब वहां कुछ यूट्यूबर्स ने यूपी के अतीक अहमद और अशरफ के शूटआउट प्रकरण पर राय मांगी। इस दौरान कुछ लोग ‘अतीक अहमद अमर रहे’ के नारे लगाने लगे। इसके साथ ही, लोगों ने ‘मोदी-योगी मुर्दाबाद’ के नारे भी लगाए।
थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति लेकर सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने की चेष्टा करने के आरोप में यूट्यूबर्स पर भी प्राथमिकी की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज निकाला जा रहा है। उसी के आधार पर आगे सख्त कार्यवाई की जाएगी।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- Agra News: हजार में हवलदार और लाख में थाना…वाला स्टंट पड़ा भारी, रील बनाने वाले सपा नेता दामा यादव पर FIR; अब लाइसेंस रद्द करने की तैयारी - February 17, 2026
- Agra News: खाकी से बदतमीजी करने वाला शिबू ठाकुर गिरफ्तार, ‘लाइव वीडियो’ वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन - February 17, 2026
- Agra News: खाकी से बदतमीजी करने वाला शिबू ठाकुर गिरफ्तार, ‘लाइव वीडियो’ वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन - February 17, 2026