कानपुर। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर मारपीट का सोशल पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां यात्रियों ने मिलकर एक टीटी की पिटाई कर दी। टीटी ने पुरूष यात्रियों को महिला कोच से उतरकर जनरल कोच में जाने के लिए कहा था, जिस पर यात्रियों ने टीटी की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला शनिवार दोपहर का है
स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 पर उस समय हड़कंप मच गया, जब यात्रियों ने टिकट चेकिंग कर रहे टीटी से मारपीट कर दी। पूरा मामला मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस ट्रेन से जुड़ा है, जहां तीन टीटी ट्रेन में सामान्य चेकिंग कर रहे थे। टीटी अनिकेत ने जब महिला कोच में बैठे पुरुष यात्रियों से कोच खाली करने को कहा, तभी कुछ यात्रियों ने विरोध करते हुए उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों टीटी ने तत्काल रेलवे अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन हमलावर मौके से भाग निकले। हालांकि एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। रेलवे प्रशासन ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। अधिकारियों का रवैया इस मामले में अभी तक बचाव ही नजर आ रहा है।
साभार सहित
- औरैया में 75 वर्षीय बुजुर्ग और 30 साल की यूट्यूबर की सगाई का निकला फर्जी ड्रामा: फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए रचा गया था स्वांग - October 20, 2026
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नया हब बनेगा यूपी, योगी सरकार को दिग्गज टेक कंपनियों से मिले 25 से अधिक प्रस्ताव - October 20, 2026
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026