देहरादून। चमोली जिले में चमोली-बद्रीनाथ हाईवे पर दो दिन पहले बर्फीले तूफान से हुए हादसे में बर्फ के नीचे दबे दर्जनों मजदूरों में से 51 रेस्क्यू किए जा चुके हैं। इनमें से अब तक छह मजदूरों की मौत हो चुकी है। तीन श्रमिक अभी भी बर्फ के नीचे दबे हुए हैं, जिन्हें बाहर निकालने के लिए प्रयास जारी हैं।
चमोली-बद्रीनाथ हाईवे पर इन दिनों काम चल रहा है। बीते शुक्रवार को हाईवे पर जब मजदूर काम कर रहे थे, तभी ग्लेशियर टूटने से बर्फ का एक पहाड़ इन मजदूरों के ऊपर आ गिरा था, जिसमें ये सभी दब गए थे। तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था। आज तीसरा दिन है और अभी भी तीन श्रमिक बर्फ के नीचे दबे हुए हैं। सेना, बीआरओ, आटीबीपी और एसडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में लगी हुई हैं।
पहले बर्फ में दबे मजदूरों की संख्या 55 बताई जा रही थी, लेकिन अब यह संख्या 54 होने की बात कही जा रही है। 51 मजदूर बर्फ से बाहर निकालकर सेना के जोशीमठ स्थित बेस कैंप के अस्पताल में पहुंचाए गए, जिनमें से छह मजदूरों को बचाया नहीं जा सका। बर्फ में दबे तीन श्रमिकों को बाहर निकालने की चुनौती अभी भी बनी हुई है।
- ’चलो गाँव की ओर’: लायंस क्लब और आगरा डायबिटीज फोरम ने बलदेव में लगाया मेगा हेल्थ कैंप, 500 मरीजों को मिली राहत - February 22, 2026
- Agra News: वीआईपी रोड पर ट्रैफिक नियमों के उड़े परखच्चे, सनरूफ खोलकर स्टंट करते दिखे युवा, एक्शन की तैयारी - February 22, 2026
- सलाम! विदाई के बाद ससुराल नहीं, सीधे ‘इंटरव्यू’ देने पहुंची दुल्हन; दूल्हे की समझदारी ने पेश की महिला सशक्तिकरण की मिसाल - February 22, 2026