कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने 21 साल की उम्र में फेमिना मिस इंडिया 2022 का खिताब जीत लिया है। यह इवेंट रविवार (3 अप्रैल) देर रात मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ। राजस्थान की रूबल शेखावत फर्स्ट रनर-अप रहीं जबकि उत्तर प्रदेश की रहने वाली शिनाता चौहान सेकेंड रनर-अप रहीं।
CFA की पढ़ाई पढ़ रही हैं सिनी
सिनी ने 31 कंटेस्टेंट को मात देकर ये खिताब अपने नाम किया है। वो कर्नाटक की रहने वाली हैं, लेकिन उनका जन्म मुंबई में हुआ है। सिनी के पास अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन की डिग्री है और अब वो CFA (चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट) की पढ़ाई कर रही हैं। इसके अलावा वो भरतनाट्यम डांसर भी हैं।
फर्स्ट रनर अप रूबल राजस्थान के शाही राजघराने से बिलॉन्ग करती हैं। रूबल को डांस, एक्टिंग, पेंटिंग में इंटरेस्ट है और उन्हें बैडमिंटन खेलना भी पसंद है।
वहीं सेकेंड रनर-अप शिनाता उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। वो 21 साल की हैं और उन्हें म्यूजिक काफी पसंद है।
नेहा धूपिया के लिए स्पेशल था ये इंवेंट
मिस इंडिया के जज पैनल में इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया, डीनो मोरिया, डिजाइनर्स राहुल खन्ना, रोहित गांधी, कोरियोग्राफर श्यामक डावर और क्रिकेटर मिताली राज शामिल हुए। इनके अलावा कई अन्य बॉलीवुड सेलेब्स भी इवेंट में नजर आए।
नेहा धूपिया के लिए इस बार का इवेंट इसलिए भी ज्यादा खास बन गया, क्योंकि उन्हें भी मिस इंडिया का ताज जीते पूरे 20 साल हो गए। ऐसे में उनकी उस सफलता को भी शो में सेलिब्रेट किया गया।
-एजेंसियां
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव में वोसा की एंट्री, डॉ. राहुल राज और मदन मोहन शर्मा को बनाया प्रत्याशी; यूजीसी नियमों के विरोध को बनाया बड़ा मुद्दा - October 3, 2026
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव: भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन के साथ दाखिल किए नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले— संगठन की ताकत से जीतेंगे दोनों सीटें - October 3, 2026
- आगरा के शास्त्रीपुरम में शर्मा इंडस्ट्रीज की फैक्ट्री में लगी आग: डस्ट कलेक्टर एरिया से उठा धुआं, 150 से अधिक कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया - October 3, 2026