एक से बढ़कर एक पॉप्युलर और सुपरहिट गाने दे चुकीं सिंगर ध्वनि भानुशाली जल्द ही एक्टिंग में भी अपने जलवे दिखाने की तैयारी में हैं। खबर है कि यह खूबसूरत सिंगर जल्द ही बॉलीवुड में एक्टिंग डेब्यू करने वाली हैं। ध्वनि इससे पहले अपने कई म्यूजिक वीडियोज में एक्टिंग कर चुकी हैं जिनमें उन्हें काफी पसंद किया गया था। इन वीडियोज में लोगों ने ध्वनि की खूबसूरती की काफी तारीफ की थी।
पिता करेंगे ध्वनि को लॉन्च?
ध्वनि के एक नजदीकी सूत्र ने बताया, ‘ध्वनि बॉलीवुड में अपने बड़े लॉन्च की तैयारी कर रही हैं। अभी वह एक्टिंग की बारीकियां और टेक्निक सीख रही हैं। शायद उन्हें उनके पिता विनोद भानुशाली लॉन्च करेंगे जिन्होंने टी-सीरीज के साथ अपने 27 साल लंबा सफर हाल में खत्म किया है। इसके बाद विनोद ने अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस भानुशाली स्टूडियो लिमिटेड लॉन्च किया है।’
एक्टिंग में दिखेगा ध्वनि का जलवा?
अपने प्रोडक्शन वेंचर के लॉन्च होने के बाद विनोद ने नुसरत भरूचा के लीड रोल वाली फिल्म ‘जनहित में जारी’ के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ वाली फिल्म की घोषणा की है। ध्वनि भानुशाली की बात करें तो उन्होंने हाल में मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर युवान शंकर राजा के साथ पहली बार अपना गाना ‘कैंडी’ गाया है। इस गाने को हिंदी और तमिल भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है और दोनों ही वर्जन को ध्वनि ने अपनी आवाज दी है। गानों में तो ध्वनि हिट हो चुकी हैं, अब देखना होगा कि क्या एक्टिंग में भी वह अपनी खूबसूरती का जलवा दिखा पाएंगी या नहीं।
-एजेंसियां
- आगरा में आस्था और परंपरा का महाकुंभ: 100 साल पुरानी परंपरा के साथ शुरू होगा श्री कृष्ण लीला महोत्सव 2026; भीष्म प्रतिज्ञा और प्रह्लाद चरित्र समेत तीन नई लीलाएं बनेंगी आकर्षण का केंद्र - September 24, 2026
- ’चुनाव प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश के साथ गद्दारी’: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने इलेक्शन कमिश्नर पर मुकदमा चलाने की मांग की - September 24, 2026
- अमरोहा गैंगरेप मामले पर अखिलेश यादव बोले- जिसका शासन ही अपराध पर टिका हो, उसकी पुलिस भी हो जाती है भ्रष्ट - September 24, 2026