मुंबई। अभिनेता सिद्धांत कपूर अपनी आगामी फिल्म ‘ह्यूमन कोकेन’ में एक बेहद अनोखे और चुनौतीपूर्ण किरदार में नजर आने वाले हैं। इस मनोवैज्ञानिक थ्रिलर में सिद्धांत एक डार्क क्रॉसड्रेसिंग भूमिका निभा रहे हैं—ऐसा चरित्र जिसे हिंदी सिनेमा में बहुत कम छुआ गया है। किरदार के हर पहलू को सजीव करने के लिए उन्हें रोज़ करीब दो घंटे का मेकअप और गहरी मानसिक तैयारी करनी पड़ी।
यूके में शूट हुई यह फिल्म पहचान, जुनून और अस्तित्व के जटिल सवालों से होकर गुजरती है। सिद्धांत कपूर का कहना है, “यह मेरे करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण और भावनात्मक सफर रहा है।” ‘शूटआउट एट वडाला’ और ‘हसीना पारकर’ जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय के बाद यह भूमिका उनके करियर को नई दिशा दे सकती है।
फिल्म के शुरुआती चर्चे बता रहे हैं कि ‘ह्यूमन कोकेन’ अपनी गहरी थीम, साहसिक प्रस्तुति और सिद्धांत के बोल्ड अवतार के कारण हिंदी सिनेमा में एक अलग मुकाम हासिल कर सकती है। उद्योग जगत में इसे एक ऐसी फिल्म के रूप में देखा जा रहा है, जो मानव मन के अंधेरे और अब तक अनकहे पहलुओं को नए अंदाज़ में प्रस्तुत करेगी।
-up18News
- निजी अस्पतालों ने मोड़ा मुंह, आगरा के SNMC ने बचाई मासूम की जिंदगी: बच्ची की पीठ से सफल सर्जरी कर हटाई ‘फाइब्रोलाइपोमा’ गांठ - November 4, 2026
- आगरा के खंदौली में बंद मकान पर चोरों का धावा: दशहरे पर हुआ था गृह प्रवेश, लाखों के सोने-चांदी के जेवर, बैटरियां व सिलेंडर पार - November 4, 2026
- आगरा में साइबर ठगों का नया और शातिर जाल: बिजली मीटर अपडेट कराने के बहाने महिला के खाते से पार किए 5.48 लाख रुपये; पति को वीडियो कॉल कर दिया झांसा - November 4, 2026