कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने कहा है कि राहुल गांधी देश का नेतृत्व कर रहे हैं और अगले साल लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री बनेंगे। उनके इस बयान के बाद कांग्रेस में आंतरिक कलह शुरू होने की संभावना है। सिद्दारमैया ने बेंगलुरु के भारत जोड़ो सभागार में पार्टी के 139वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए यह बयान दिया। उनके इस बयान से पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सिद्दारमैया के बीच दरार पैदा हो सकती है।
दरअसल, इंडी अलायंस की बैठक में ममता बनर्जी ने पीएम फेस के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का नाम आगे किया था, जिसका समर्थन अरविंद केजरीवाल ने भी किया।
क्या बोले सिद्धारमैया
सिद्दारमैया ने कहा था, “ममता बनर्जी ने खड़गे का नाम सुझाया था। लेकिन यह देखना अहम होगा कि इंडिया गठबंधन किसे अपना पीएम बनाता है लेकिन राहुल गांधी देश का नेतृत्व कर रहे हैं और अगले साल लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री बनेंगे।” सिद्धारमैया का यह बयान इंडी अलायंस की मीटिंग में आए उस प्रस्ताव के विपरीत है जिसमें ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल ने खरगे का नाम रखा था।
हालांकि खुद कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने मीटिंग के बाद कहा था कि अभी पीएम फेस की बात नहीं करनी चाहिए। इस पर तो बाद में भी चर्चा हो सकती है। मौके की नजाकत को देखते हुए उन्होंने कहा कहा, पहले हमें ज्यादा से ज्यादा सांसदों को जिताना होगा।
बीजेपी पर बोला हमला
इस सभा में कर्नाटक के सीएम ने भारतीय जनता पार्टी पर हिंदुत्व के एजेंडे को बढ़ाने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, हिंदू और हिंदुत्व में बहुत अंतर है। सिद्धारमैया ने कहा, “हिंदुत्व और हिंदू अलग-अलग हैं। मैं हिंदू हूं। क्या हमने अपने गांवों में राम मंदिर नहीं बना रखे हैं? क्या हम भगवान राम को नहीं पूजते? उनका भजन नहीं करते? मैं अकसर अपने गांव में भजनों में जाता हूं। क्या हम हिंदू नहीं हैं। हम भी हिंदू हैं लेकिन भाजपा हिंदुत्व की बात करती है, जो अलग है।”
-एजेंसी
- आगरा में 36 मनमोहक झांकियों संग निकली भव्य दशहरा शोभायात्रा: जटपुरा के प्राचीन मंदिर से कान्हा पटेली तक गूंजे “जय श्रीराम” के जयकारे - October 21, 2026
- शिक्षा और साहित्य में उत्कृष्ट योगदान: हिसार की डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को शिक्षा सागर फाउंडेशन भारत ने किया सम्मानित - October 21, 2026
- यूपी की यूनिवर्सिटी में स्कूटी योजना को लेकर विवाद, शिक्षक संघ ने चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी और नकल माफिया की मिलीभगत का लगाया आरोप - October 21, 2026