Agra, Uttar Pradesh, India. महाराजा अग्रसेन भवन,लोहामंडी में माधवी अग्र महिला मंडल द्वारा क्रूर कोरोना काल के मृतकों की आत्मा की शांति के लिए आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के तीसरे दिन पूज्यश्री नीरज नयन महाराज ने कहा- जो व्यक्ति भागवत कथा आत्मसात कर लेता है, वह सांसारिक दुखों से मुक्त हो जाता है। इसलिए इस कथा को सुनना, सुनाना व इसका प्रचार-प्रसार करना कल्याणकारी होता है।
महाराज जी ने कहा जब-जब भगवान के भक्तों पर विपदा आती है, तब भगवान उनके कल्याण के लिए सामने आते हैं। परीक्षित को भवसागर से पार लगाने के लिए भगवान शुकदेव के रूप में प्रकट हुए थे और श्रीमद् भागवत कथा सुनाकर परीक्षित को अपने चरणों में स्थान प्रदान किया था। महाराज श्री ने महाभारत के कई प्रसंग भी सुनाए। कर्ण और भगवान श्रीकृष्ण के बीच संवाद को सुनाते हुए उन्होंने कहा कि युद्ध के दौरान जब कर्ण की भगवान कृष्ण से चर्चा हुई तो कर्ण ने कहा कि मृत्यु के बाद ऐसी जगह मेरा दाह संस्कार हो, जहां आज तक किसी का नहीं हुआ हो। भगवान ने मृत्यु के बाद कर्ण का अंतिम संस्कार अपने हाथों से किया। कृष्ण और विदुर का प्रसंग भी सुनाया गया।

महाराज जी ने कहा कि नारायण की भक्ति में ही परम आनंद मिलता है। भगवान प्रेम के भूखे हैं। वासनाओं का त्याग करके ही प्रभु से मिलन संभव है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि वासना को वस्त्र की भांति त्याग देना चाहिए। भागवत कथा का जो श्रवण करता है, भगवान का आशीर्वाद बना रहता है। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे,राधे राधे का जयकारा पूरे परिसर में गुंजायमान हो गया। मुख्य अतिथि पूर्व मेयर व भाजपा की प्रदेश मंत्री अंजुला सिंह माहौर थीं। उन्होंने आरती उतारी और कहा कि इस प्रकार के आयोजन समरसता का माहौल बनाते हैं।
मुख्य यजमान सुरेश अग्रवाल, शशि अग्रवाल ने भागवत पूजन किया। आरती उतारने वालों में आज के यजमान संजय अग्रवाल व वंदना अग्रवाल रहे। इंद्रपुरी देवी मंदिर के सेवक बाबूलाल अग्रवाल बब्बू भाई, बीडी अग्रवाल (पुष्पांजलि), पुष्पा अग्रवाल, महेशचंद, सरजू अग्रवाल, अरुण अग्रवाल सीए,मनोज पोली, ब्रजेश अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, राजकुमारी, प्रीति, बबीता,आभा जैन, वंदना,शशि अग्रवाल, हिमानी, रजनी अग्रवाल आदि ने भी आरती उतारी। सचिव उषा बंसल के अनुसार शनिवार को कृष्ण जन्मोत्सव होगा कथा का समय एक बजे से चार बजे तक है।
- Agra News: हजार में हवलदार और लाख में थाना…वाला स्टंट पड़ा भारी, रील बनाने वाले सपा नेता दामा यादव पर FIR; अब लाइसेंस रद्द करने की तैयारी - February 17, 2026
- Agra News: खाकी से बदतमीजी करने वाला शिबू ठाकुर गिरफ्तार, ‘लाइव वीडियो’ वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन - February 17, 2026
- Agra News: खाकी से बदतमीजी करने वाला शिबू ठाकुर गिरफ्तार, ‘लाइव वीडियो’ वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन - February 17, 2026