हिन्दू युवा वाहिनी का होली मिलन समारोह
आगरा में पंचकुइया तहसील रोड स्थित पंचभैरो पर बड़े हर्षोल्लास के साथ धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं प्रभु श्री राम जी पर दीप प्रज्वलन कर एवं आगरा मंडल इकाई के मुख्य संस्थापक ब्रह्मलीन योगी सिद्धनाथ जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
मुख्यातिथि आगरा फिरोजाबाद एमएलसी विधायक विजय शिवहरे रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत योगी विजयनाथ जी ने की।
निवर्तमान महानगर अध्यक्ष तरुन सिंह ने कहां कि बड़ी मुश्किल से सभी के सहयोग से और योगी सेवको के कारण ही परम पूज्य महाराज जी प्रदेश के मुख्यमंत्री रूप में सेवा दे रहे हैं। हम सभी ने ये सत्ताधारी माला निरंतर दिन और रात मेहनत कर के पिरोई है, अभी जो एकसूत्रीय जाग्रत नही है। इनको भी माला रूप में साथ रखने का अगला लक्ष्य है।
विधायक विजय शिवहरे जी ने प्रदेश सरकार की जनता हित की नीतियां गिनाते हुए, माफिया राज का अंत प्रदेश सरकार द्वारा पर विचार रखा।
निवर्तमान जिला अध्यक्ष ने दानवीर परमार ने होली त्योहार की महत्त्वता बताई और गिले शिकवे इस त्योहार पर क्यों दूर होते हैं उसकी कहानी पर ध्यान आकर्षित किया।
निवर्तमान प्रदेश मंत्री पियूष श्रीवास्तव द्वारा समारोह में मुख्य सम्मान हिन्दू युवा वाहिनी, आगरा के संस्थापक सदस्य श्री सुरेश चंद शर्मा जी, श्री राकेश चौधरी जी, श्री नरेश लखवानी जी का किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से पियूष श्रीवास्तव, तरुन सिंह “तनु”, दानवीर परमार, अनंत उपाध्याय, राहुल शर्मा, मुकेश शर्मा, ऋषि त्यागी, राजकुमार, सोमा सिंह, कमलेश शर्मा, मंजू शर्मा, पंकज कुमार, रंजीत सिसोदिया, संदीप शर्मा, सौरव शर्मा, मन्नू महाजन, पूर्व पार्षद मोहन शर्मा, सचिन तिवारी, अनुभव सिंघल, भूपेंद्र वर्मा, रोहित शर्मा, राजीव गुप्ता, मनीष अग्रवाल, विक्रांत सिंह, मोहन तिवारी, कुश सक्सेना, ओमकार सिंह परमार, आलोक चौधरी, सुरेंद्र सिंह, विष्णु गौतम, वीरेंद्र सिंह मेडतवाल, सोमा सिंह आदि पदाधिकारियों के साथ संत जन एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कहर: चंद घंटों में तीन भीषण हादसे, नींद की झपकी और लापरवाही से मची अफरातफरी - June 18, 2026
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कहर: चंद घंटों में तीन भीषण हादसे, नींद की झपकी और लापरवाही से मची अफरातफरी - June 18, 2026
- आगरा में कॉमरेड रमेश मिश्रा की स्मृति में वैचारिक महासंग्राम: प्रख्यात अर्थशास्त्रियों ने कहा— ‘समाजवाद के बिना किसी देश का समग्र विकास असंभव’ - June 18, 2026