Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को लखनऊ में फेडरेशन के अध्यक्ष गानन दास रामानी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से मिला। मांग की कि जूता पर जीएसटी की दर पूर्व की भांति 5% की जाए।
मंत्री को बताया कि आगरा में जूता उद्योग मुगल काल से चला आ रहा है। 4,00,000 परिवार जूता उद्योग पर निर्भर हैं। आगरा में ताजमहल होने की वजह से पहले ही सारे उद्योग धंधे उजड़ चुके हैं। आगरावासियों का एकमात्र जूता उद्योग ही सहारा बचा है। जीएसटी बढ़ोतरी से आगरा का जूता उद्योग बर्बाद हो जाएगा। आगरा में बेरोजगारों की फौज तैयार हो जाएगी। अभी होने वाले विधानसभा चुनावों में सरकार को झटका लग सकता है।
मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना। आश्वासन दिया कि फरवरी में होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक में वह इस मुद्दे को प्रमुखता से रखेंगे। उम्मीद जताई की टैक्स की दर पूर्ववत हो जाएगी। वित्तमंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से चंद्रवीर सिंह, रोहित ग्रोवर, गुनी भाई, अजय महाजन, दिलप्रीत सिंह सचदेवा, संजय अरोड़ा, नरेश, रवि मदान, राजू क्वात्रा, रोहित महाजन मौजूद रहे।
- लोकसभा में गूंजी ब्रज की आवाज: सांसद राजकुमार चाहर ने उठाई ‘स्पेशल पैकेज’ की मांग, TTZ बाधाओं पर जताई चिंता - March 12, 2026
- आगरा स्कूल बस हादसा: मासूम नैना की मौत के बाद एक्शन में प्रशासन, स्कूल की मान्यता रद्द करने की संस्तुति, जर्जर बस में सीढ़ी की जगह लगी थी लकड़ी की तख्ती - March 12, 2026
- आगरा में ‘फाइनेंस माफिया’ का नंगा नाच: बीमार मां को अस्पताल ले जा रहे युवक की बीच सड़क छीनी बाइक, बोले- थाने को 50 हजार महीना देते हैं… - March 12, 2026