फतेहाबाद से भाजपा विधायक छोटे लाल वर्मा होंगे मुख्य अतिथि
Agra, Uttar Pradesh, India.खेरागढ़ कस्बे के थाना रोड स्थित गोपाल सिंह भगत के निवास पर रविवार को अवंतीवाई लोधी के बलिदान दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए लोधी समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित व्यक्तीओं ने बताया कि खेरागढ़ में महारानी वीरांगना अवंतीबाई लोधी जी के बलिदान दिवस के मौके पर 20 मार्च को दोपहर 3 बजे शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जायेगी, जिसमें एक दर्जन से अधिक झांकिया शमिल होगी।
शोभायात्रा को लेकर आयोजको की ओर से गांव गांव जनसम्पर्क किया जा रहा है। शोभायात्रा में फतेहाबाद विधायक छोटेलाल वर्मा रहेगे।
बैठक में गोपाल भगत,केपी सिंह, कमलसिंह प्रधान, गोविंद सिंह प्रधान, जितेन्द्र प्रधान, फतेह सिंह प्रधान, पुरुषोत्तम सिंह ग्राम पंचायत अधिकारी, बलवीर सिंह प्रमोद अध्यापक, प्रेम सिह राजपूत , नरेश राजपूत, देवेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
- आगरा के अछनेरा में 42 वर्षीय साधु धर्मवीर हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा, जमीन के लालच में भतीजे ने दोस्त के साथ मिलकर की थी हत्या - September 26, 2026
- आगरा में ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला: सोशल मीडिया कॉल की रिकॉर्डिंग और फोटो वायरल करने की धमकी, FIR दर्ज - September 26, 2026
- आगरा: समय पर राम बारात संपन्न कराने और सुरक्षा-स्वच्छता को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक, 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य बारात - September 26, 2026