Lucknow (Uttar Pradesh, India)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का कहना है कि निश्चय ही सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद अयोध्या में प्रस्तावित भव्य राम मंदिर के शिलान्यास का अवसर सभी भारतीयों के लिए एक सुखद क्षण है। लंबे समय से चल रहे एक विवाद का संवैधानिक दायरे में निपटारा होना हमारे लोकतंत्र की ताकत है। उन्होंने सभी को राम मंदिर के शिलान्यास के लिए शुभकामनाएं।
नहीं हो राजनीति
मेरी व्यक्तिगत राय यह है कि अब इस शुभ अवसर पर किसी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। सम्पूर्ण राष्ट्र प्रभु श्रीराम के स्वागत के लिए तैयार है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम सभी की आस्था के प्रतीक हैं। राम तो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के भी आदर्श थे। गांधी जी के लिए राम राज्य की संकल्पना का अर्थ था एक पारदर्शी और जवाबदेह लोकतंत्र। गांधी जिस रामराज्य की बात करते थे वह न्याय पर आधारित एक मुकम्मल समाज की अवधारणा थी। जहां राम और रहीम को बराबरी का अधिकार मिले।
ऐसा हो रामराज्य
श्री यादव ने कहा- एक ऐसे रामराज्य का संकल्प लें जहां छुआछूत का कलंक न हो एवं दलितों, अल्पसंख्यकों, पिछड़ों, नौजवानों, अन्नदाताओं, पशुपालकों, आदिवासियों, बुनकरों लघु व मध्यम व्यवसायियों को न्याय मिल सके। साथ ही पढ़ाई, दवाई और सिंचाई मुफ्त हो और रोजी, रोटी व रोजगार की गारंटी हो।
- स्वच्छता में चमका आगरा का नाम, आगरा विकास मंच ने किया महापौर एवं नगर आयुक्त का सम्मान - July 23, 2025
- “एक पेड़ माँ के नाम” — जयपुरिया कॉलोनी आगरा में सिंहवाहिनी संस्था ने किया वृक्षारोपण का भावपूर्ण आयोजन - July 19, 2025
- ब्रजभाषा काव्य मंच ने आगरा में पूर्वजों की स्मृति में लगाए पौधे, प्रकृति रक्षा का संकल्प - July 17, 2025