यूपी सरकार की रोजगार विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रसपाई निकालेंगे बेरोजगारी हल्ला बोल यात्राः नितिन कोहली
Agra, Uttar Pradesh, India। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के आगरा में एमजी रोड स्थित कार्यालय पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी का स्तर इस कदर बढ़ गया है कि युवा या तो गलत राह पर जा रहा है या फिर आत्महत्या जैसा कदम उठा रहा है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव द्वारा जारी किए गए पत्र के माध्यम से बताया कि 2022 में यूपी में प्रसपा की सरकार बनने पर हर घर से एक युवा को रोजगार दिया जाएगा। साथ ही गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले युवाओं को शिक्षा व रोजगार के लिए दिया जाने वाला ऋण ब्याज मुक्त होगा।
युवाओं के सपने टूट रहे
श्री कोहली ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार अपनी नींद तोड़ने का नाम नहीं ले रही है। बढ़ती बेरोजगारी युवाओं के सामने बड़ी विपत्ति की तरह है। आखिर युवा कब तक एक अदद नौकरी पाने के लिए भटकेंगे। परीक्षा होती है तो परिणाम रुक जाते हैं। परिणाम आते हैं तो जाँच बैठ जाती है। जब सब क्लियर हो जाता है तो ज्वाइन नहीं कराया जाता। बेरोजगारी ने युवा की उम्मीदों की उड़ान रोक दी है। उनके सपने टूट रहे हैं। ये बहुत चिंता का विषय है।
21 सितम्बर को तहसील स्तर पर हल्ला बोल
उन्होंने कहा कि देश भयानक आर्थिक मंदी की चपेट में है। काम धंन्धा बंद है। वादों की आड़ में उसको कब तक छला जायेगा। कब तक युवाओं को गुमराह किया जायेगा। किसी के भी सब्र की कोई सीमा होती है। अब युवाओं के साथ हो रहे छलावे को रोका जाएगा और प्रदेश की आंख खोलने और बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए 21 सितंबर से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) उत्तर प्रदेश सरकार की रोजगार विरोधी नीतियों के खिलाफ तहसील और विधानसभा स्तर पर बेरोजगारी हल्ला बोल यात्रा निकालेगी।
अपराधियों का बोलबाला
पार्टी के जिलाध्यक्ष धारा सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार जिन वादों के साथ सत्ता में आई थी, उनसे विपरीत काम कर रही है। प्रदेश में अपराधियों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे है।र पुलिस भी इन पर लगाम नही लगा पा रही है। ऐसे में लोगों को घर से निकलने में भी डर निकलने लगा है। इस संबंध में उन्होंने अलीगढ़ में ज्वेलर्स की दुकान में हुई घटना का भी जिक्र किया। इस दौरान पार्टी से जुड़े कई कर्मठ नेताओ के कार्य को देखते हुए उनको कई अहम जिम्मेदारी दी गई। साथ ही आधा दर्जन लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
ये रहे उपस्थित
बैठक के दौरान जिला प्रमुख महा सचिव राजेश धनगर, महानगर प्रमुख महासचिव राजीव पोद्दार, जिला महासचिव द्वारिका प्रसाद, शहर उपाध्यक्ष पवन प्रजापति, शहर उपाध्यक्ष आशवीर सिंह दिवाकर, जयप्रकाश निगम (महानगर मीडिया प्रभारी), लोहिया वाहिनी जिलाअध्यक्ष अंजुमन चौधरी, जिला महासचिव लक्ष्मी नारायण वर्मा, युवजन सभा जिला अध्यक्ष शीलू यादव, शहर महासचिव अनुज जैन, कालीचरण यादव, किशन यादव, सुनील यादव, आकाश यादव, विमल ठकुरेला, रवि बघेल, हनी ख़ूबनानी, छोटेलाल कुशवाहा, कुलदीप यादव, अकबर खान, अनिल निगम, सत्यभान सिंह यादव,रजत यादव, देवेंद्र यादव, आकाश वर्मा, रोहित यादव आदि उपस्थित रहे।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026