Agra, Uttar Pradesh, India.शाहगंज क्षेत्र में आज सुबह शिव मंदिर के बरामदे की छत गिरने से एक श्रद्धालु युवती की जान चली गई और करीब सात लोग घायल हो गए।
शिव मंदिर काफी पुराना है, शहर में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। इसके चलते, कच्ची छत कमजोर हो गई थी और वह गिर पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो मिनट पहले अगर हादसा होता तो ज्यादा नुकसान होता। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सुबह सात बजे करीब मंदिर में कांवड़ चढ़ाई गई। उस समय मंदिर में करीब 500 लोग थे। छत गिरने से पहले उसके नीचे ही करीब 100 महिलाएं खड़ी थीं। प्रसाद वितरण के बाद लोग जाने लगे। मगर, कुछ महिलाएं वहीं खड़ी रहीं। तभी छत गिर गई।
पुलिस के मुताबिक, मलबे से निकाले गए सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया। वहां एक युवती ज्योति की मौत हो गई। उसकी मां ओमवती की हालत गंभीर है। अन्य घायलों में ओमश्री, रानी, पूनम, ओमवती, केशू, मिथिलेश आदि हैं।
शाहगंज में राधे वाली गली के शिव मन्दिर में सावन का सोमवार होने के चलते कांवड़ चढ़ाई जा रही थी। मोहल्ले के कुछ युवक पहली बार डाक कांवड़ लेकर आए थे। सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ थी।
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026