नोएडा-आगरा यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र अंतर्गत हुए एक सड़क हादसे में सात लोगों की मौक़े पर ही मौत हो गयी है.
हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं, जिनमें से एक बच्चा है.
हादसा नौहझील थाना क्षेत्र यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 68 पर हुआ. हादसे पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट किया गया है.
पीएमओ ने ट्वीट किया, “उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुई सड़क दुर्घटना हृदय विदारक है. इस हादसे में जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.”
ग्रामीण मथुरा के एसपी श्रीश चंद्र ने बताया कि हादसा आज सुबह नौहझील थाना क्षेत्र के अंतर्गत मथुरा-यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार एक अज्ञात वाहन से टकरा गयी. हादसे में तीन पुरुष, तीन महिला और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई.
इस हादसे पर दुख जताते हुए राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट किया है.
-एजेंसियां
- पानी समझकर कूद गया युवक: झांसी में रील बनाने के चक्कर में 30 फीट नीचे गिरा युवक, दोनों पैर टूटे - September 7, 2026
- गोरखपुर में दर्दनाक हादसा: गोरक्षनाथ घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान स्लैब गिरने से दो अधिवक्ताओं की मौत, सीएमओ, जेई और ठेकेदार पर FIR दर्ज - September 7, 2026
- ’राम-राम गुरु जी, मैं महाभारत का घटोत्कच हूं…’ सोशल मीडिया पर छाया अभिनेता रजाक खान और प्रेमानंद महाराज का वीडियो, सादगी ने जीता दिल - September 7, 2026