Agra, Uttar Pradesh, India. प्रखर पत्रकार, स्वराज टाइम्स के प्रधान संपादक, आगरा विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में शिक्षक स्वर्गीय डॉ. अजय कुमार शर्मा स्मृति स्मारिका 2022 का लोकार्पण 22 मई, 2022 यानी आज किया जाएगा। स्थान है- आगरा विश्वविद्यालय पालीवाल पार्क परिसर का जुबली हॉल। समय है- पूर्वाहन 11:00 बजे से।
स्मारिका विमोचन समारोह समिति के सचिव इंजीनियर बृजेश शर्मा एडवोकेट ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान के प्रधान संपादक श्री शशि शेखर हैं। अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आगरा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक, जाने-माने उद्योगपति एवं समाजसेवी पूरन डावर हैं। मनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी आशीर्वचन देंगे।
बता दें कि डॉ. अजय कुमार शर्मा को क्रूर कोरोना ने 21 मई, 2021 को हम सबसे छीन लिया था। उन्होंने शिक्षक, पत्रकार और संपादक के रूप में अनेक उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके द्वारा शिक्षित पत्रकार देश-विदेश में बड़ी मीडिया कंपनियों में उच्च स्तर पर विराजमान हैं। कृतज्ञ आगरा उन्हें रविवार को श्रद्धांजलि अर्पित करेगा।
- बेटी अदिति के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर भड़कीं डिंपल यादव; बोलीं- ‘राम मंदिर चढ़ावा चोरी’ से ध्यान भटकाने के लिए रची साजिश - June 15, 2026
- ‘ये सब चोर हैं, इनकी छुट्टी करो…’ मंदिर आंदोलन के नायक का तीखा तेवर: बोले- ‘बलिदानों से बना है राम मंदिर, दोषियों की जल्द होगी छुट्टी’ - June 15, 2026
- गर्मी से मिलेगी राहत: देश के कई राज्यों में दस्तक देने को तैयार मॉनसून, अगले सात दिनों में झमाझम बारिश के आसार - June 15, 2026