नटरांजलि थियेटर आर्ट्स उतारेगा आगरा की धरती पर पूर्णिमा का चांद, होगी अमृत प्रेम की वर्षा
Agra, Uttar Pradesh, India. नटरांजलि थियेटर आर्ट्स द्वारा शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर प्रेम व आध्यात्म से सराबोर डांडिया महारास का आयोजन किया जा रहा है। तारीख है 20 अक्टूबर, 2021। समय है शाम छह बजे। स्थान है- आवास विकास स्थित राज रॉयल्स गार्डन।
इस संबंध में संजय प्लेस स्थित एक रेस्टोरेंट में मुख्य संरक्षक डॉ. राहुल राज एवं आयोजकों ने पोस्टर विमोचन एवं कार्यक्रम की जानकारी दी। व्यवस्था प्रमुख रोहित कत्याल ने बताया कि आयोजन में सुरों का जादू बिखेरने आ रहे हैं सारेगामापा फेम सेलीब्रिटी पार्श्व गायक तन्मय चतुर्वेदी एवं सारेगामापा फेम सिंगर व एंकर तांशी चतुर्वेदी।

कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक हैं डॉ. राहुल राज। संरक्षक हैं डॉ. सुशील गुप्ता, स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह, सुरेश चंद गर्ग, डॉ. रेनुका डंग, जनसंदेश टाइम्स के संपादक नितेश शर्मा और डॉ. आनंद टाइटलर। विशेष सहयोगी हैं नरेन्द्र त्रिलोकानी, डॉ. नीतू चौधरी, डॉ. नेहा सक्सैना, वंदना सिंह, अमित खत्री, कांत खत्री, चेतन मंगल, संदीप सिंह। सहयोगी हैं डॉ. मदन मोहन शर्मा, अवनीश अरोरा, अनामिका सिंह, सोनिया जैन, रचना कपूर।
कार्यक्रम स्पेशल प्रस्तुति रहेगी आर-स्वायर डांस ट्रुप, नंबर वन क्यूटी ग्रुप एवं वेली डांस आर्टिस्ट मुस्कान मेड़तवाल की। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को संभाल रहे हैं रोहित कत्याल, लालाराम तैनगुरिया, एसके बग्गा, टोनी फास्टर, सौरभ सिंह। इस आध्यात्मिक एवं अमृतमयी महारास के मार्गदर्शक हैं प्रमुख समाजसेवी डॉ. विजय किशोर बंसल। कार्यक्रम का संयोजन कर रही हैं नटरांजलि थिएटर आर्ट्स की निदेशक अलका सिंह।
- उप्र के मुख्यमंत्री जी ने नया विश्व रिकॉर्ड बनाया, 7000 करोड़ का कॉस्मेटिक फेशियल करवाया: अखिलेश यादव - August 7, 2026
- कुछ लोग जीवन भर ‘बच्चे’ ही बने रहते हैं, ‘बबुआ’ भी यही करते थे… सीएम योगी का सपा प्रमुख पर तीखा हमला, बोले- भाई-भतीजेवाद में डूबी थी पुरानी सरकारें - August 7, 2026
- आगरा में 1 सितंबर से सजेगा श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव: वृंदावन के प्रेम मंदिर की तर्ज पर बनेगा 40×60 फीट का विशाल झूला मंच - August 7, 2026