Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. विज्ञान भारती, ब्रज प्रांत के आयाम ‘शक्ति’ की कार्यकर्ताओं द्वारा आज आवास विकास सेक्टर 7 के पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ‘शक्ति’ की कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों की सहायता से पार्क में विभिन्न प्रजातियों के 51 पौधे लगाए।
इस अवसर पर विज्ञान भारती ब्रज प्रांत के प्रांत अध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार रावत ने विज्ञान भारती के द्वारा पर्यावरण संरक्षण में किया जा रहे योगदान पर प्रकाश डाला।
‘शक्ति’ ब्रज प्रांत की प्रांत समन्वयक डॉ सीमा गुप्ता ने ‘शक्ति’ की नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि अपने शैशव काल से ही ‘शक्ति’ ने पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रयास प्रारंभ कर दिए हैं। उन्होंने इस अवसर पर ‘शक्ति’ आयाम से जुड़ने के लिए महिलाओं का आव्हान किया।
कार्यक्रम का संचालन विज्ञान भारती, ब्रज प्रांत की महासचिव डा संध्या अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर प्रो मनोज रावत, डॉ संध्या अग्रवाल, डॉ. सीमा गुप्ता, डॉ गरिमा गुप्ता, सुमित गुप्ता, मनोज गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, राजीव कुमार गर्ग, अनुभा गुप्ता, योगेश गुप्ता, डॉ. अमित अग्रवाल, डा यशस्विता चौहान, रितु सिसोदिया आदि ने पौधारोपण में सहयोग प्रदान किया।
- फरीदाबाद में अग्नि तांडव: केमिकल फैक्ट्री में धमाकों के साथ लगी आग, 35 कर्मचारी झुलसे, 2 की हालत नाजुक - February 16, 2026
- भिवाड़ी अग्निकांड: ‘गारमेंट’ की आड़ में चल रही थी मौत की फैक्ट्री, धमाके से दहली औद्योगिक नगरी; 8 मजदूर जिंदा जले - February 16, 2026
- आगरा में गूंजा सनातन एकता का स्वर: विराट हिंदू सम्मेलन में बोले वक्ता— ‘संगठित समाज ही राष्ट्र की शक्ति’ - February 16, 2026