मुंबई: जब शैतान की महादशा आप पर मंडराने लगे, जब योद्धा आंख बंद करके हर तरफ से आप पर वार करने लगे, तब ज्ञानी व महाज्ञानी की बात आंख बंद करके मानने हुये हमारे चंदू ने निश्चय किया है कि वह अब 22 मार्च को आप सभी दर्शकों से मिलेंगे। अब चंदू के बाकी के आईडीया की तरह इस आईडीया में भी उसे मुँह की खानी पड़ेगी। या फिर उसकी किस्मत का दरवाज़ा खुल जाएगा, य़ह पता चलेगा 22 मार्च 2024 को जब ‘व्हाट अ किस्मत’ रिलीज होगी।
के सेरा सेरा द्वारा डिस्ट्रीब्यूट होनेवाली यह फिल्म 22 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी।
इस फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश के सेहोर में हुई है। “वहां के लोग बहुत ही सहयोग करने वाले हैँ। सेहोर बड़ा ही सुन्दर व शांत शहर है। बहुत बढ़िया लगा वहां पर शूटिंग करके,” मोहन आजाद ने कहा।
फिल्म की कहानी चंदू (युद्धवीर) के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक हारा हुआ व्यक्ति है लेकिन जिसके बड़े सपने हैं। उसकी पत्नी आरती (वैष्णवी) उससे तंग आ चुकी है, उसका निराश बॉस (भरत दाभोलकर) उसे नौकरी से निकालने वाला है और ‘दूसरी लड़की’ (मानसी) उसके अस्तित्व को भी स्वीकार नहीं करती है। लेकिन ‘खुदा मेहरबान तो गधा पहलवान’ वाली कहावत चंदू पर बिल्कुल फिट बैठती है। भाग्य में एक मोड़ आता है और उसका जीवन उतार-चढ़ाव भरा हो जाता है। उसे ढेर सारा पैसा, दूसरी लड़की और पुलिस भी मिलती है। एक अति उत्साही रिपोर्टर (श्रीकांत), एक अति उत्साही इंस्पेक्टर (रोनित) और अति स्मार्ट एसपी (टीकू तल्सानिया) द्वारा पीछा किए जाने पर, उसका जीवन ही एक मजाक में बदल जाता है।
युद्धवीर दहिया, वैष्णवी, मानसी, टीकू तल्सानिया, भरत दाभोलकर, रोनित अग्रवाल, भावना बलसावर, श्रीकांत मास्की, आनंद मिश्रा, रिया चौधरी और अतुल की स्टार कास्ट के साथ, यह फ़िल्म अंशय राय, लिसा राय, अखिलेश राय, मधु मोहन द्वारा निर्मित है।
-up18News/अनिल बेदाग
- गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ताबड़तोड़ किए चाकू से वार; दोनों गिरफ्तार - October 28, 2026
- “मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर टीका नहीं बचेगा”,कबीर महोत्सव में बोले योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - October 28, 2026
- यूपी MLC चुनाव में सपा की बढ़त से गदगद अखिलेश यादव बोले- “बनारस में हार से हताश भाजपा ऑल आउट, लखनऊ वाले नहीं उठा रहे दिल्ली का फोन” - October 28, 2026