स्थान: पैसेफिक मॉल
काम : सेक्स रैकेट
स्पा सेंटर 1 या 2 नही बल्कि 9
3 घंटे की रेड में 69 गर्ल्स और 31 युवक किए गए अरेस्ट…. ऑन डिमांड आती थी लड़कियां… रेट भी हजारों में, दो बसों में भरकर कोतवाली लाए गए आरोपी और गर्ल्स
UP: गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली-यूपी बॉर्डर से सटे पैसेफिक मॉल में बुधवार शाम छापा मारा। यहां 9 स्पा सेंटरों में सेक्स रैकेट चल रहा था। ऑन डिमांड लड़कियां बुलाकर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने 3 घंटे की कार्रवाई में कुल 69 युवतियों और 31 युवकों को पकड़ा है। सभी स्पा सेंटरों से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। सभी के खिलाफ थाना लिंक रोड में FIR दर्ज कराई गई है।
ट्रांस हिंडन DCP विवेक चंद्र यादव और ACP स्वतंत्र कुमार सिंह ने कई पुलिस टीमों को साथ लेकर ये कार्रवाई की। DCP विवेक चंद्र यादव ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पैसेफिक मॉल में संचालित 9 स्पा सेंटरों में लड़कियों से देह व्यापार कराने की सूचनाएं मिल रही थीं। पहले मुखबिर भेजकर वेरिफाई कराया गया। इसके बाद बुधवार शाम छापा मारा गया।
तीन घंटे तक चली कार्रवाई में 100 लड़के-लड़कियों को पकड़ा
पुलिस ने तीन घंटे की कार्रवाई में 100 लड़के-लड़कियों को पकड़ा। ये सभी गाजियाबाद, नोएडा सहित दिल्ली-एनसीआर के शहरों के रहने वाले हैं। कस्टमर यहां स्पा कराने आते थे। इसके बाद उन्हें देह व्यापार का ऑफर किया जाता था। सूचना ये भी है कि 69 लड़कियों में कुछ विदेशी भी हैं। हालांकि पुलिस अफसरों ने फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की है। मॉल से इन सभी को थाना लिंक रोड भेजने के लिए दो बसें बुलवाई गईं। इन बसों में भरकर इन्हें भेजा गया। देर रात तक थाने पर लिखा-पढ़ी की कार्रवाई चलती रही।
- महिला के भेष में फरारी काट रहा था दुष्कर्म आरोपी, धौलपुर पुलिस ने वृंदावन से दबोचा, 10 हजार का इनाम था घोषित - December 30, 2025
- Agra News: नववर्ष-2026 पर आगरा पुलिस अलर्ट, कड़े सुरक्षा इंतजाम, शराब पीकर ड्राइविंग और हुड़दंग पर सख्त नज़र - December 30, 2025
- Agra News: नववर्ष-2026 पर आगरा पुलिस अलर्ट, कड़े सुरक्षा इंतजाम, शराब पीकर ड्राइविंग और हुड़दंग पर सख्त नज़र - December 30, 2025