आगरा: थाना शाहगंज के अंतर्गत बिचपुरी रोड पर आज रात्रि भीषण आग लग गई। यह रात्रि करीब सवा सात बजे लगी। फैक्ट्री में रखे कैमिकल ड्रमों में भीषण धमाके होने लगे। आग ने शीघ्र विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गईं। करीब डेढ़ घंटे के अथक प्रयासों के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। फैक्ट्री की आग निकट स्थित रिहायशी क्षेत्र की ओर बढ़ने लगी थी, निकट ही रसोई गैस सिलेंडरों का गोदाम भी था, लेकिन फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। उन्होंने कहा कि आग लगने से किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
एसएफओ सोमदत्त सोनकर ने बताया कि फैक्ट्री में जूते चिपकाने में प्रयोग होने वाला सॉल्यूशन और फोम भरा हुआ था, जिससे आग की लपटों ने शीघ्र विकराल रूप ले लिया और आसपास के निवासी दहशत में आ गएथे, लेकिन फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। सूचना मिलने पर डीसीपी सिटी सोनम कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस बल आसपास के रिहायशी इलाके के लोगों को आग से दूर रखने की मशक्कत में जुटा रहा।
- दिल्ली में बारिश के चलते टला ‘सड़क पर संसद’ कार्यक्रम: अब शनिवार को होगा आयोजन, राहुल गांधी ने दी जानकारी - October 30, 2026
- आगरा में जाम से मिलेगी मुक्ति: प्रशासन और व्यापारियों के बीच 6 पार्किंग स्थलों पर बनी सहमति, सीडीओ ने दिए निर्देश - October 30, 2026
- कोडीन कफ सिरप सिंडिकेट की जांच आगरा पहुंची: STF की रडार पर कारोबारी देवेंद्र आहूजा उर्फ चिंटू, बिना बिलिंग खेल का शक - October 30, 2026