गुजरात के मेहसाणा में टैंक खोद रहे मजदूरों पर मिट्टी गिर गई। हादसे में 7 मजदूरों की मौत हो गई। यह हादसा जासलपुर के पास गांव में हुआ है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जसलपुर गांव में एक फैक्ट्री के लिए कई मजदूर अंडरग्राउंड टैंक खोद रहे थे, उसी समय अचानक मिट्टी धंस गई। उन्होंने यह भी बताया कि 7 शव बरामद किए जा चुके हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कादी तालुका के जासलपुर में एक निजी कंपनी में काम करने के दौरान मिट्टी की चट्टान ढह गई। इस हादसे में कई मजदूर दब गए और अफरा-तफरी मच गई। मौजूदा जानकारी के मुताबिक 7 मजदूरों के शव मिल चुके हैं, जबकि अन्य मजदूरों को निकालने के लिए जेसीबी की मदद ली गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस के साथ पुलिस का काफिला मौके पर पहुंच गया। मरने वालों की संख्या अभी भी बढ़ सकती है। बचाव एवं राहत कार्य चलाया जा रहा है।
इस हादसे के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गए हैं। मजदूरों के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। कंस्ट्रक्शन साइट पर जेसीबी से मिट्टी हटाने का काम किया जा रहा है। घटना के सुरक्षा मानको की अनदेखी और मजदूरों की कार्य स्थलों पर सिक्योरिटी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना की जांच की जा रही है। प्रशासन ने इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए कुछ नियम लागू करने का भरोसा दिया है। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।
- टीबी मुक्त आगरा के संकल्प को मिलेगी रफ्तार: UNM फाउंडेशन के सहयोग से 50 मरीजों को बांटी गई पोषण पोटली - October 30, 2026
- ”मेजा बदलेगा तो प्रयागराज बदलेगा”: संजय भूषण कुशवाहा ने सिरसा से उरुवा तक गांवों में किया दौरा, किसानों-युवाओं से किया सीधा संवाद - October 30, 2026
- फतेहपुर सीकरी में बेखौफ चोरों का दुस्साहस: शिक्षक की स्कूटी की डिग्गी से उड़ाए 47 हजार रुपये से भरा बैग - October 30, 2026