राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के शार्प शूटर रोहित राठौड़ के खातीपुरा में सुंदर नगर स्थित आवास पर पुलिस ने गुरुवार को बुलडोजर चलवा दिया। पुलिस के कहने पर नगर निगम ग्रेटर की टीम ने राठौड़ का आवास ढहा दिया।
उल्लेखनीय है कि गोगामेड़ी की गत 5 दिसंबर को जयपुर के श्याम नगर स्थित उनके घर में ही गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ली थी। रोहित गोदारा लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है। पुलिस इस मामले में कुछ बदमाशों को गिरफ्तार भी कर चुकी है। रोहित गोदारा ने कुछ महीने पहले सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को दुबई के नंबर से कॉल कर धमकी दी थी। बाद में इस मामले की जांच एनआईए को सौंप दी गई।
उल्लेखनीय है कि गोगामेड़ी फिल्म पद्मावत और गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर मामले के बाद राजस्थान में हुए विरोध प्रदर्शन के चलते सुर्खियों में आए थे। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का गठन वर्ष 2006 में लोकेंद्र सिंह कालवी ने किया था। साल 2012 में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को करणी सेना का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया था लेकिन बाद में कालवी और गोगामेड़ी में विवाद हो गया इसलिए गोगामेड़ी ने वर्ष 2017 में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना नाम से अलग संगठन बना लिया।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस क्राइम एंड एजीटीएफ दिनेश एमएन ने बताया कि शूटर की पहचान रोहित सिंह राठौड़ निवासी गांव जूसरी थाना मकराना हाल जसवंत नगर जयपुर एवं नितिन फौजी निवासी थाना सदर महेंद्रगढ़ हरियाणा के रूप में की गई। इन दोनों बदमाशों को गठित एसआईटी द्वारा दिल्ली पुलिस के सहयोग से 10 दिसंबर को चंडीगढ़ से दस्तयाब किया गया।
शूटर रोहित सिंह राठौड़ द्वारा खातीपुरा इलाके में अवैध कब्जा की सूचना मिलने पर इस बारे में संबंधित नगर निगम को अवगत कराया गया। गुरुवार को पुलिस दल की मौजूदगी में ग्रेटर नगर निगम द्वारा खातीपुरा के सुंदर नगर में शूटर रोहित राठौड के किए गए अवैध निर्माण को तोड़ा गया।
-एजेंसी
- Agra News: पंचेश्वर महादेव मंदिर में गूंजेंगे भागवत के स्वर, 1 जून से शुरू होगा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव - May 30, 2026
- यूपी में खाकी अपने घर में ही असुरक्षित, महिला दरोगा का ससुर पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, पति व ससुरालियों पर जहर खिलाने और जानलेवा हमले का दावा - May 29, 2026
- यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने किए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, प्रयागराज और मिर्जापुर समेत कई जिलों के बदले अधिकारी - May 29, 2026