धारावाहिक ‘उड़ान’ से चर्चित हुई अभिनेत्री कविता चौधरी का अमृतसर में निधन हो गया है. उनके भतीजे अजय सयाल ने बताया है कि बीती रात कार्डिएक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हो गया. कविता चौधरी 67 साल की थीं.
‘उड़ान’ धारावाहिक साल 1989 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था. कविता चौधरी ने आईपीएस अधिकारी कल्याणी सिंह का किरदार निभाया था.
कविता चौधरी ने ही इस शो को लिखा था और इसका निर्देशन किया था. ये धारावाहिक उनकी बहन कंचन चौधरी भट्टाचार्य के जीवन पर आधारित था.
कंचन चौधरी किरण बेदी के बाद दूसरी महिला आईपीएस अधिकारी बनीं थीं. इसके अलावा कविता चौधरी सर्फ के विज्ञापन के लिए भी जानीं गईं.
उन्होंने ‘आईपीएस डायरीज़’ और ‘योर ऑनर’ जैसे शो भी लिखे और निर्देशित किए.
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा में यूजीसी के विरोध का उग्र रूप: 200 ट्रैक्टरों के साथ कलेक्ट्रेट घेराव के लिए निकले प्रदर्शनकारी, यमुना एक्सप्रेसवे पर रोका ट्रैफिक - September 20, 2026
- रंगमंच पर दिखेगी PM मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल की कहानी: आगरा महानगर की चारों विधानसभाओं में होगा ‘नमो सेवा—अनकही कहानियाँ’ का भव्य नाट्य मंचन - September 20, 2026
- लखनऊ में 4 अक्टूबर को ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू प्रतिनिधि महासम्मेलन: 21 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल, गोपाल राय ने दी जानकारी - September 20, 2026