पिछले साल की सबसे कंट्रोवर्सी फिल्म ‘द डायरी ऑफ बेस्ट बंगाल’ के डायरेक्टर सनोज मिश्रा अब ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ बनाने जा रहे हैं। पिछले दिनों मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिल्म के लेखक-निर्माता और निर्देशक सनोज मिश्र ने फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की घोषणा की है। इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड के स्टार राजकुमार राव के बड़े भाई अमित राव फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं।
डायरेक्टर सनोज मिश्रा की खासियत यह है कि किसी भी फिल्म को बनाने से पहले रियल लोकेशन पर जाकर रिसर्च करते हैं। फिल्म की कहानी को सच्चाई से पेश करने के लिए पूरी तरह से तह में जाते हैं। ताकि सिनेमा के जरिए पूरी सच्चाई को परदे पर पेश कर सकें।
फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की कहानी की तलाश करते-करते सनोज मिश्रा मणिपुर पहुंच चुके हैं। उन्होंने वहां से एक वीडियो शेयर किया है। जिसे आप देखकर चौक जाएंगे कि मणिपुर में क्या हो सकता है?
बता दें कि सनोज मिश्र ऐसे डायरेक्टर हैं, जो समाज के ज्वलंत मुद्दे पर फिल्म बनाते हैं। चाहें उनकी फिल्म ‘काशी टु कश्मीर’ हो या फिर ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ हो। अब वो मणिपुर के ज्वलंत मुद्दे पर फिल्म ‘’द डायरी ऑफ मणिपुर’ बनाने जा रहे हैं।
सनोज मिश्रा फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही इस फिल्म के लेखक, निर्माता और निर्देशक सनोज मिश्र हैं। फिल्म के को- प्रोड्यूसर यामीन खान, जावेद देवरियावाले संजय कुमार हैं। इस फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं। अमित राव के अलावा इस फिल्म में देश की प्रसिद्ध योग शिक्षिका मानसी गुलाटी और भजन सम्राट अनूप जलोटा भी एक खास किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के बाकी कलाकारों का चयन जारी है।
-up18News
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा में आध्यात्मिक और राष्ट्र-कल्याण का महापर्व: 251 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ की तैयारियां अंतिम चरण में - October 20, 2026
- श्रद्धा दुबे मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान: बोले— “यह कोई सामान्य मामला नहीं है, यह सरकार को ले डूबेगा” - October 20, 2026
- श्रद्धा दुबे मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान: बोले— “यह कोई सामान्य मामला नहीं है, यह सरकार को ले डूबेगा” - October 20, 2026