दुनिया भर में करीब 2 बिलियन से अधिक लोग इंस्टेंट मैसेजिंग के लिए वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं। अपने करोड़ों यूजर्स की सहूलियत के लिए कंपनी नए नए फीचर्स लाती रहती है। अब कंपनी ने WhatsApp Channel यूजर्स के लिए एक बड़ा फीचर उपलब्ध करा दिया है। अब आप किसी को भी अपने चैनल का मालिक बना सकते हैं।
वॉट्सऐप की तरफ से पिछले साल चैनल फीचर को रिलीज किया गया था। अभी यह नया फीचर है इसलिए इसमें नए नए फीचर्स जोड़े जा रहे हैं। अब मेटा वॉट्सऐप चैनल में एक नया फीचर देने जा रही है।
WhatsApp Channel फीचर में आप अपने फेवरेट सेलिब्रिटी और ऑर्गनाइजेशन को फॉलो करके उनकी डेली एक्टविटी से अपडेट रह सकते हैं। यह ठीक उसी तरह काम करता है जिस तरह इंस्टाग्राम चैनल और फेसबुक चैनल का काम करता है। वॉट्सऐप चैनल में वन वे कम्युनिकेशन होता है। अगर आप चैनल चलाते हैं तो आपको एक बड़ा फीचर मिलने वाला है। अब आप अपने चैनल की ओनरशिप को ट्रांसफर भी कर पाएंगे।
WhatsApp पिछले काफी समय से Transfer channel ownership फीचर पर काम कर रही थी, अब कंपनी धीरे धीरे रोल आउट कर रही है। अभी यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है इसलिए इसे अभी सिर्फ कुछ बीटा यूजर्स को ही रोलआउट किया जा रहा है। हालांकि सभी टेस्टिंग के बाद इसे सभी यूजर्स को रोलआउट कर दिया जाएगा।
WAbetainfo ने शेयर की जानकारी
बता दें कि वॉट्सऐप के इस अपकमिंग फीचर की जानकारी कंपनी के अपडेट्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WAbetainfo ने दी है। Transfer channel ownership को कंपनी ने WhatsApp beta for Android 2.24.4.22 update में रोलआउट किया है। WAbetainfo की तरफ से वॉट्सऐप के इस फीचर के लिए एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है। यूजर्स को ओनरशिप ट्रांसफर करने के लिए ऑप्शन सेटिंग सेक्शन में मिलेगा। आप जिसे ओनरशिप ट्रांसफर करेंगे उसे चैनल के सभी एडमिनिस्ट्रेटिव राइट्स भी मिल जाएंगे।
वॉट्सऐप ने Transfer channel ownership फीचर में नए ऑनर के लिए कुछ लिमिट्स भी लगाई है। नए मालिक को चैनल को हटाने, फॉलोअर्स को हटाने और पोस्ट के अंदर भेजे जाने वाले कंटेंट को कंट्रोल करने की ताकत नहीं मिलेगी। अगर आप इसे इसेतमाल करना चाहते हैं तो आप आपको वॉट्सऐप का लेटेस्ट बीटा वर्जन डाउनलोड करना होगा।
– एजेंसी
- संस्कार और मनोरंजन का अनूठा संगम: लायंस क्लब प्रयास के सहयोग से वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने देखी ‘हनुमान अंश’ फिल्म - September 20, 2026
- आगरा में शिवहरे समाज के मेधावी बच्चों और हस्तियों का सम्मान, ‘जय महिष्मती’ फिल्म के निर्माता-निर्देशक को मिला ‘शिवहरे कला-साहित्य रत्न अवार्ड’ - September 20, 2026
- संत शिरोमणि दुर्बलनाथ का 165वां जन्मोत्सव: आगरा में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजनों को लेकर उमड़ेगा जनसैलाब - September 20, 2026