Agra, Uttar Pradesh, India. इनर रिंग रोड जमीन अधिग्रहण में घोटाला करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे किसान श्याम सिंह और सावित्री देवी का स्वास्थ्य खराब हो गया है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। भारतीय किसान संघ के बृज प्रांत अध्यक्ष मोहन सिंह चाहर ने जिला अस्पताल पहुंच कर किसान नेताओं से कहा कि भूख हड़ताव समाप्त करें।
मोहन सिंह चाहर के इस बयान पर किसान नेताओं का कहना है कि चाहर साहब की यह बात कुछ समझ नहीं आई कि वे किसानों की भूख हड़ताल को तुड़वाना चाहते हैं। यह भी पूछा है कि आप किसानों के साथ हैं या घोटालेबाज अधिकारियो के साथ? अगर किसानों के साथ हैं तो आंदोलन में साथ दो, भूख हड़ताल करो, अगर नहीं हैं तो स्पष्ट करो। आखिर किसके कहने पर किसानों के आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं?
भारतीय किसान संघ के बृज प्रांत अध्यक्ष मोहन सिंह चाहर ने जिला अस्पताल पहुंच कर किसान श्याम सिंह और सावित्री देवी को देखा। हाल चाल पूछा। भूख हड़ताल तोड़ने के लिए मनाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि भूख हड़ताल खत्म करें। आंदोलन जारी रखें। डॉक्टरों को किसानों का सही इलाज करने के लिए कहा। श्री चाहर ने मांग की है कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जब जाँच में दोषी सिध्द हो गये हैं तो कार्रवाई में देरी क्यों की जा रही है,? इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भेजेंगे।
- Agra News: साइबर शातिरों ने फर्जी फर्म के जरिये व्यापारी को लगाया 50 लाख का चूना, हर्बल बीज के नाम पर हुई बड़ी ठगी - February 16, 2026
- अन्नदाता से लेकर सेमीकंडक्टर तक: विधान परिषद में सीएम योगी ने गिनाईं 2026-27 बजट की ऐतिहासिक उपलब्धियां - February 16, 2026
- उत्तराखंड के आकाश बडोला की कंपनी ‘साइबरस्काई सिक्योरिटी’ को ESET से मिला बड़ा कॉम्प्लेक्स हाइब्रिड क्लाउड सिक्योरिटी प्रोजेक्ट, मार्च से होगी शुरुआत - February 16, 2026