शनिवार, 25 सितम्बर 2021: पंचांग, दिशाशूल, राहुकाल, व्रत, त्योहार, देश-विदेश का इतिहास, आज पं. दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन

Horoscope INTERNATIONAL NATIONAL POLITICS PRESS RELEASE REGIONAL RELIGION/ CULTURE

हमारे जीवन में ग्रह, नक्षत्र निश्चित रूप से प्रभाव डालते हैं। राहुकाल का भी प्रभाव होता है। इसी क्रम में पंचांग की महत्ता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, राहुकाल में अगर कोई शुभ कार्य न किया जाए तो उत्तम रहता है। इस कारण पंचाग के बारे में संपूर्ण जानकारी यहां दी जा रही है। साथ ही आज के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं का संकलन है। इसके अलावा प्रसिद्ध हस्तियों के जन्मदिन के बारे में भी जानकारी मिलेगी। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए यह अत्यधिक उपयोगी बातें हैं। हम कामना करते हैं कि भगवान गणेश आपके सारे संकट दूर करें- वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभः, निर्विघ्नम् कुरुमे देव सर्वकार्येषु सर्वदा। 

आज का ज्ञान

अकेले ही लड़नी होती है जिंदगी की लड़ाई क्योंकि लोग सिर्फ तसल्ली देते हैं साथ नहीं।

 पञ्चाङ्ग            

तिथि                        • चतुर्थी १०:३६ तक

तदुपरांत                   • पञ्चमी

मास                         • आश्विन कृष्ण पक्ष

व्रत/पर्व/उत्सव         • श्री शनिदेव जी

                               • पञ्चमी श्राद्ध

सूर्योदय                    • ०६:०८ बजे

सूर्यास्त                    • १८:११ बजे

चन्द्रोदय                   • २०:५३ बजे

चन्द्रास्त                    • ०९:४८ तक

दिनमान                   • १२घं ०३मि २२से

मध्याह्न                    • १२:०९ बजे

रात्रिमान                  • ११घं ५७मि ०५से

विक्रम संवत्            • २०७८ (आनंद)

शक संवत्               • १९४३ (प्लव)

कलि संवत्              • ५१२३  

सूर्य राशि                 • कन्या

सूर्य नक्षत्र                • उत्तराफाल्गुनी

चंद्र राशि                  • मीन ०६:४४ तक

तदुपरांत                  • मेष १८:१७ तक

तदुपरांत                  • वृषभ

नक्षत्र पद                 • च४- भरणी ११:३३ तक

                              • च१- कृतिका  १८:१७ तक

                              • च२- कृतिका २५:०१ तक

                              • च३- कृतिका

योग                        • हर्षण १४:५१ तक

तदुपरांत                  • वज्र

अमृत काल              • ०६:१४ से ०८:०० तक

अभिजित मुहूर्त        • ११:४५ से १२:३३ तक

विजय मुहूर्त             • १४:१० से १४:५८ तक

गोधूलि मुहूर्त            • १७:५९ से १८:२३ तक

ब्रह्म मुहूर्त                • २८:३३+ से २९:२०+ तक

दिशाशूल                 • पूर्व

राहुकाल                  • ०९:०९ से १०:३९ तक

अग्निवास                • पृथ्वी

 स्थान: आगरा, उ.प्र. (स्थानानुसार ०५-२० मिनट -/+ अंतर सम्भव)*        

अग्रिम पर्व/व्रत/उत्सव/त्योहार

👉🏻 २६ सितम्बर रविवार, षष्ठी श्राद्ध।

👉🏻 २७ सितम्बर सोमवार, रोहिणी व्रत।

👉🏻 २८ सितम्बर मंगलवार, सप्तमी श्राद्ध, कालाष्टमी, महालक्ष्मी व्रत पूर्ण।

👉🏻 २९ सितम्बर, बुधवार, अष्टमी श्राद्ध, जीवित पुत्रिका व्रत।

👉🏻 ३० सितम्बर गुरुवार, नवमी श्राद्ध।

आज के दिन का इतिहास

1340 – इंग्लैंड और फ्रांस ने ‘निरस्त्रीकरण संधि’ पर हस्ताक्षर किये।

1524 – वास्कोडिगामा आखिरी बार वायसराय बनकर भारत आए।

1639 – अमेरिका में पहली ‘प्रिंटिंग प्रेस’ की शुरुआत।

1654 – इंग्लैंड और डेनमार्क ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1846 – अमेरिकी सेना ने मेक्सिको के मोंटेरी पर क़ब्ज़ा किया।

1897 – ब्रिटेन में पहली बस सेवा की शुरूआत हुई।

1911 – फ्रांसीसी युद्धपोत लिब्रीटे में टूलॉन हार्बर पर विस्फाेट से 285 लाेगों की मौत।

1981 – मध्य अमेरिकी देश बेलीज संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।

1999 – आठवें सैफ खेलों का काठमांडू में उद्घाटन।

2000 – यमन में रिफ्ट वैली बुखार से 211 लोग मरे, सिडनी ओलम्पिक में 400 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक माइकल जॉनसन तथा केथीफ़्रीमेन ने जीता।

2001 – सऊदी अरब ने तालिबान मिलिशिया से संबंध तोड़ा।

2003 – गयूम ने मालदीव के राष्ट्रपति का चुनाव छठी बार जीता।

2006 – पाकिस्तान के 60 वर्ष के इतिहास में पहली बार सिंध के थारपाकर ज़िले के निवासी हिन्दू युवक दानेश को पाक सेना में शामिल किया गया। यमन के निवर्तमान राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह एक बार फिर देश के राष्ट्रपति निर्वाचित घोषित। अंतरिक्ष की सैर पर निकली ईरान की पहली महिला अनुशेह अंसारी ने देश के इतिहास में नया अध्याय रचा। दलाई लामा को भारतीय नागरिकता देने की मांग।

2007 – पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के नेतृत्‍व वाली नेपाली कांग्रेस (डेमोक्रेटिक) पार्टी का कांग्रेस में विलय हुआ।

2008 – चीन ने अंतरिक्ष यान ‘शेंझो 7’ का प्रक्षेपण किया।

2009 – भारतीय प्रवर्तन निदेशालय ने लगभग पाँच हज़ार करोड़ रुपये के हवाला नेटवर्क का भण्डाफोड़ किया।

आज जन्मदिन

1960 – अजय कुमार मिश्रा – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ, 16वीं लोकसभा में राजनेता और संसद सदस्य हैं।

1914 – चौधरी देवी लाल – भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं भारतीय राजनीति के पुरोधा, किसानों के मसीहा, महान् स्वतंत्रता सेनानी, हरियाणा के जन्मदाता।

1916 – दीनदयाल उपाध्याय, महान् चिंतक और संगठक।

1920 – सतीश धवन – भारत के प्रसिद्ध रॉकेट वैज्ञानिक।

1925 – भाऊराव देवाजी खोब्रागडे – भारतीय भारतीय रिपब्लिकन पार्टी के राजनीतिज्ञ थे।

1927 – जगमोहन मल्होत्रा – भारतीय सिविल सेवा के भूतपूर्व नौकरशाह तथा भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ थे।

1939 – फ़िरोज़ ख़ान – प्रसिद्ध अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।

1977 – दिव्या दत्ता – फ़िल्म अभिनेत्री।

प्रस्तुतिः पं. वेद प्रकाश शुक्ल

Dr. Bhanu Pratap Singh